Gold Silver Price Today 14 June 2024: शुक्रवार को जहां शेयर मार्केट में बढ़त रही तो वहीं सोने और चांदी की कीमत गिर गई। 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में कमी देखी गई। 22 कैरेट के सोने में जहां 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई तो वहीं 24 कैरेट का सोना भी 270 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। इस गिरावट के साथ 22 कैरेट के सोने का भाव 65,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने का भाव 71,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट के सोने के भी दाम कम हुए। यह सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 53,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
इतनी सस्ती हुई चांदी
शुक्रवार को चांदी की कीमत भी गिर गई। इसमें 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। अब चांदी 90,500 रुपये प्रति किलो हो गई है। एक दिन पहले भी चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। इससे पहले 11 जून को भी चांदी का भाव यही था। यानी कह सकते हैं कि चांदी अपने 3 दिन पहले वाली कीमत पर आ गई है।
सोने और चांदी की कीमत फिर से गिर गई।
चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली : सोने की कीमत 72,040 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,500 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 71,890 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,500 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,550 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 95,000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 71,890 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,500 रुपये/1 किलो।
अन्य शहरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22K सोने के रेट | 24K सोने के रेट |
| बेंगलुरु | 65900 | 71890 |
| हैदराबाद | 65900 | 71890 |
| केरल | 65900 | 71890 |
| पुणे | 65900 | 71890 |
| वडोदरा | 65900 | 71890 |
| अहमदाबाद | 65900 | 71890 |
| जयपुर | 66050 | 72040 |
| लखनऊ | 66050 | 72040 |
| पटना | 65950 | 71490 |
| चंडीगढ़ | 66050 | 72040 |
| गुरुग्राम | 66050 | 72040 |
| नोएडा | 66050 | 72040 |
| गाजियाबाद | 66050 | 72040 |
यह भी पढ़ें : क्या फीकी पड़ गई सोने-चांदी की चमक? इस हफ्ते कर दिया इतना नुकसान, जानें आगे कैसी रहेगी कीमत?
नोट: ऊपर बताई सोने और चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार है। इन कीमतों में किसी तरह का कोई टैक्स एड नहीं किया गया है। आपके शहर के ज्वैलर्स शॉप पर सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इन पर लगने वाले मेकिंग चार्ज, जीएसटी आदि टैक्स के कारण सोने-चांदी के दाम ज्यादा भी हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
Dharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
18 mins agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
58 mins agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 hr agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
2 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
3 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
6 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
10 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines