Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Gold Silver Price Weekly Analysis : इस हफ्ते सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है। सिर्फ ब्रेक ही नहीं लगा है, बढ़ती कीमत की गाड़ी उल्टी चल पड़ी है। निवेशकों को फायदे की जगह नुकसान हुआ है। कीमत के आंकड़े बताते हैं कि नुकसान सिर्फ इस हफ्ते ही नहीं, बल्कि इस महीने में भी हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पिछले महीने चांदी ने निवेशकों को सोने के मुकाबले काफी बेहतर रिटर्न दिया था। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या सोने और चांदी की कीमत आगे भी गिरेंगी या इसमें सुधार होगा?
इस हफ्ते 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने ने नुकसान दिया है। इसमें 24 कैरेट के सोने ने 22 कैरेट के सोने के मुकाबले ज्यादा नुकसान दिया।
22 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये गिरी : हफ्ते के पहले दिन सोमवार यानी 3 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत 66,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज यानी 8 जून को यह 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में इसमें इस हफ्ते 400 रुपये यानी 0.60 फीसदी का नुकसान हुआ। वहीं 1 जून को इसकी कीमत 66,500 रुपये थी। ऐसे में इन 8 दिनों में निवेशकों को 800 रुपये यानी 1.20 फीसदी का नुकसान हुआ है।
24 कैरेट का सोना भी हुआ कमजोर : सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 72,110 रुपये थी। आज यानी 8 जून को यह गिरकर 71,670 रुपये रह गई है। ऐसे में इसमें इस हफ्ते 440 रुपये यानी 0.61 फीसदी की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने ने निवेशकों का नुकसान 22 कैरेट सोने से ज्यादा किया है। 1 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इन 8 दिनों में निवेशकों को 880 रुपये यानी 1.21 फीसदी का नुकसान हुआ है।

Gold Silver Price weekly Analysis
रिटर्न के मामले में इस हफ्ते सिर्फ सोने ने ही नहीं, चांदी ने भी निवेशकों को निराश किया है। यह तब है जब पिछले महीने चांदी ने 15 फीसदी का रिटर्न दिया था और निवेशकों की चांदी ही चांदी कर दी थी। हफ्ते के पहले दिन यानी 3 जून को चांदी की कीमत 92,800 रुपये प्रति किलो थी। आज यह गिरकर 91,500 रुपये प्रति किलो रह गई है। ऐसे में इसमें इस हफ्ते 1300 रुपये की कमी यानी 1.40 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 जून को एक किलो चांदी की कीमत 93,500 रुपये थी। ऐसे में इन 8 दिनों में चांदी ने निवेशकों का 2 हजार रुपये प्रति किलो का नुकसान किया है।
Gold Price Today: China pulls plug on buying, yellow metal plunges Rs 1,200/10 gram, silver by Rs 3,300/kg https://t.co/VSOdpc9SnJ
— A.SATHATH Ali (@ASATHATHAli1) June 8, 2024
यह भी पढ़ें : NPS : जिंदगीभर पेंशन चाहिए तो यहां करें निवेश, 5 हजार रुपये इन्वेस्ट करने पर मिलेंगे 45 हजार महीने
आर्थिक मामलों के जानकार वीरेंद्र के मुताबिक सोने-चांदी में यह शॉर्ट टर्म गिरावट है। अगर आप इन धातुओं में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो निवेश तुरंत शुरू कर दें। बाद में इसकी कीमतों में बढ़ने का अनुमान है। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक अगले 2-3 महीनों तक कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने का अनुमान कम है। इसका कारण है सितंबर तक अमेरिका का सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में शायद ही बदलाव करे।
यह भी पढ़ें : सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड; शेयर मार्केट में इन 5 कारणों से लौटी रौनक, निवेशकों को 3 दिन में 28 लाख करोड़ का फायदा
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।