हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: होलिका दहन पर औंधे मुंह गिरे सोना, खरीदारों की लगी लॉटरी !

विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Update: आज होली है और आप सभी लोगों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई। सोना होली के मौके पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास सस्ता खरीदादारी का सुनहरा मौका है। होलिका दहन और होली से पहले इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना जहां सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। 

सोमवार को सोना Gold Price Update) सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56089 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 16 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56103 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं सोमवार जहां सोना सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। सोमावार को चांदी 127 रुपये की तेजी के साथ 64266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 433 रुपये की तेजी के साथ 64139 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक साथ दो-दो खुशखबरी !

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 14 रुपया सस्ता होकर 56089 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 13 रुपया सस्ता होकर 55865 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 13 रुपया सस्ता होकर 51377 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 11 रुपया सस्ता होकर 42066 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 8 रुपया सस्ता होकर 32812 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 तो चांदी 15700 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2793 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15714 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए – Account Alert: एक क्लिक पर आपके बैंक अकाउंट से साफ हो सकते हैं लाखों रुपये, ऐसे बचें

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola