Account Alert: एक क्लिक पर आपके बैंक अकाउंट से साफ हो सकते हैं लाखों रुपये, ऐसे बचें
Edited By Naresh Chaudhary

Cyber Fraud
Edited By Naresh Chaudhary

Cyber Fraud
Account Alert: अगर आपके फोन में बैंक से संबंधित अलर्ट का कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इस पर क्लिक करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
साइबर ठग आज की तारीख में इतने शातिर हो चुके हैं कि कुछ ही सेकेंड में बैंक खाते से पूरी रकम निकाल लेते हैं। इन्हीं मामलों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाल ही में लोगों के लिए एडवाइजरी तक जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी मैसेज या फिर मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
हाल ही में साइबर ठगों का शिकार होने से बचे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘अति-महत्वपूर्ण #एलर्ट – नीचे दिए नंबरों से बैंक फ्रॉड करने की कोशिश हमारे साथ की गई! हम समय रहते संभल गए और बच गये! दोस्तों आप लोग भी सचेत रहें, ऐसे SMS बहुत आ रहे हैं!
जब भी आपके बैंक से पैन/पता/KYC अपडेट के मैसेज आयेंगे तो नंबर से नहीं आयेंगे बल्कि उनपर लिखा होगा HDFC, ICICI, SBI आदि (यानी आपके बैंक का नाम होगा), न कि कोई नंबर! ऐसे मैसेज में बताए लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें!
इसके अलावा कुछ ही दिन पहले मुंबई शहर में 40 बैंक खाताधारकों के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया।
खाता केवाईसी और पैन कार्ड डीटेल अपडेट करने के नाम पर आए इस मैसेज में एक लिंक दिया गया था। बताया गया है कि इस लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक अकाउंट साफ हो गए।
मुंबई में जिन 40 लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हुआ, उनमें एक टीवी एक्ट्रेस श्वेता मेनन भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि श्वेता मेनन के पास इसी तरह का मैसेज आया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और पैनकार्ड आदि की डीटेल मांगी गई।
जब उन्हें ये डीटेल भरी तो उनके पास किसी महिला का फोन आया। फोन आने के बाद उसने मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा, जिसके बाद खाते से 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम निकल गई। श्वेता मेनन ने मुंबई पुलिस से मामले की शिकायत की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: