Gold Price Today : लगातार तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना और चांदी, खरीददारी से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today
विज्ञापन

Gold Price Update 21 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। लगातार कई दिनों तेजी के बाद एकबार फिर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट में दर्ज की गई है। इसके बाद सोना गिरकर 59491 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी सस्ता होकर 73420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

अब सोमवार को जारी होगा नया रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को ये था रेट

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59491 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 49 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59741 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2006 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 73420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 906 रुपये की तेजी के साथ 75426 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59491  रुपये, 23 कैरेट 59253 रुपये, 22 कैरेट वाला 54494  रुपये, 18 कैरेट वाला 44618 रुपये और 14 कैरेट वाला 34802 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
              

ऑलटाइम हाई से सोना 2100 रुपये तो चांदी 3000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2155 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 3044 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 76464 रुपये प्रति किलो है। चांदी ने भी अपना ऑलटाइल हाई 4 मई 2023 को बनाया था।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ