हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: फिर लुढ़का सोना और खरीदारों की लग गई लॉटरी !

विज्ञापन
Gold Price Today
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। महंगाई का इतिहास रचने के बाद सोना एकबार फिर सातवें आसमान से लुढ़क गया है। सोमवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना सस्ता होकर 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया वहीं चांदी 69000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई।
सोमवार को सोना Gold Price Update) सोना 761 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58892 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 567 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से चढ़कर 59653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 387 रुपये की नरमी के साथ 69369 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी 621 रुपये की उछाल के साथ 69756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 761 रुपया सस्ता होकर 58892 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 757 रुपया सस्ता होकर 58657 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 697 रुपया सस्ता होकर 53945 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 571 रुपया सस्ता होकर 44169 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 446 रुपया सस्ता होकर 34451 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 700 रुपये महंगा तो चांदी 10600 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 761 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 20 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10611 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.coया ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola