Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update 26 July: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
गौरतलब है कि मंगलवार को सोने में प्रति 10 ग्राम 291 रुपये की कमी आई और सोने का दाम 59,143 प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को 59, 434 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। जहां तक चांदी की बात है, तो इसमें भी दोनों दिन नरमी देखी गई। मंगलवार को चांदी 251 रुपये सस्ती होकर 73,939 रुपये प्रति किलो के स्तर पहुंच गई, जबकि सोमवार को चांदी 432 रुपये की नरमी के साथ 74, 190 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
मंगलवार को 14-24 कैरेट सोने का भाव क्या रहा? यहां जानिए-
ऑलटाइम हाई से सोना 2500 रुपये, तो चांदी 6000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2502 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6041 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही थी। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।