Gold Price Update: देश में पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। इसी कड़ी में इस कारोबारी हफ्ते के सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके गिरकर एकबार फिर 60000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी लुढ़ककर 71000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है।

अब सोमवार को जारी होगा नया रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को ये था रेट

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शु्क्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 199 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60275 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी गुरुवार को सोना (Gold Price) 172 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो 60474 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को जहां सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 288 रुपये की तेजी के साथ 71784 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी 312 रुपये सस्ता होकर 71496 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 199 रुपया सस्ता होकर 60275 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 198 रुपया सस्ता होकर 60034 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 182 रुपया सस्ता होकर 55212 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 150 रुपया सस्ता होकर 45206 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 116 रुपया सस्ता होकर 35261  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 1300 रुपये तो चांदी 8100 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1371 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8196 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ