Gold Price Update: बैसाखी पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आलम यह है कि सोना एकबार फिर अपने अबतक के सबसे ऊंचे भाव पर पहुंच गया है। सोने का भाव महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 60880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी उछलकर और चांदी 75869 रुपये प्रति किलो के दर पर है।
गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 267 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर महंगाई के नए रिकॉर्ड 60880 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 223 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा 60613 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 929 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 75869 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 524 रुपये की उछाल के साथ 74940 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – इन वस्तुओं का आयात नहीं किया जाएगा! मोदी सरकार ने की पुष्टि
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 267 रुपया महंगा होकर 60880 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 266 रुपया महंगा होकर 60636 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 244 रुपया महंगा होकर 55766 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 200 रुपया महंगा होकर 45660 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 35615 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 200 रुपये महंगा तो चांदी 4000 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 267 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4111 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – Indian Railway Rules: अब आप आसानी से अपना टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं, जानिए कैसे?
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 mins agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
50 mins agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
1 hr agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
3 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
4 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
4 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
5 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
6 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines