Gold Price Update : अभी भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का मौका, जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold Price Update
विज्ञापन
Gold Price Update: अगर आप भी शादियों के सीजन सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 100  रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3500 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना अभी सोना 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 76400 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रही है।
मंगलवार को सोने को सोना 364 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 61533 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।  इससे पहले सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 327 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61169 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को सोने की तरह चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 84 रुपये की मामूली तेजी के साथ 76399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 965 रुपये की गिरावट के साथ 76315 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 364 रुपया महंगा होकर 61533 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 362 रुपया महंगा होकर 61287 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 334 रुपया महंगा होकर 56364 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 273 रुपया महंगा होकर 46149 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 213 रुपया महंगा होकर 35996 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 100 रुपये तो चांदी 3600 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 113 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 3571 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी ने अपना अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ