Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today: शादी-व्याह के सीजन में पिछले कई दिनों से सोने और चांदी में जारी तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज लगातार दूसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 35 रुपये तो चांदी 169 रुपये सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद सोने लुढ़कर 53600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64500 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज बुधवार (7 December) को सोना (Gold Price Update) 35 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर कर 53594 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 225 रुपये सस्ता होकर 53629 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 169 रुपये की गिरावट के साथ 64479 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 1116 रुपये सस्ती होकर 64648 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 16 रुपये की दर से महंगा होकर 53,776 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 161 रुपये की उछाल के साथ 65,575 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2606 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15501 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 53594 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 53379 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 49092 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 40196 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 31353 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोना 0.87 डॉलर की तेजी के साथ 1,771.97 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 22.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार रहा है।
और पढ़िए – PMVVY योजना: हर महीने 18500 पेंशन और 10 साल में पूरा पैसा वापस, मार्च 2023 तक ही कर सकते हैं निवेश
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 66500
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 72500
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50450, 24ct Gold : Rs. 55040, Silver Price : Rs. 72500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 72500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49650, 24ct Gold : Rs. 54160, Silver Price : Rs. 72500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49650, 24ct Gold : Rs. 54160, Silver Price : Rs. 72500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49650, 24ct Gold : Rs. 54160, Silver Price : Rs. 66500
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49500, 24ct Gold : Rs. 54160, Silver Price : Rs. 66500
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 66500
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 66500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49600, 24ct Gold : Rs. 54110, Silver Price : Rs. 72500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 5,0130, 24ct Gold : Rs. 5,2640, Silver Price : Rs. 72,500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 5,0130, 24ct Gold : Rs. 5,2640, Silver Price : Rs. 72,500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49630, 24ct Gold : Rs. 54140, Silver Price : Rs. 66500
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49750, 24ct Gold : Rs. 54260, Silver Price : Rs. 66500
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।