2000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर कैसे कटेगा शुल्क? NPCI ने जारी किया फॉर्मूला

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई पर 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर व्यापारियों से लिए जाने वाले एमडीआर शुल्क की गणना को स्पष्ट कर दिया है। 3,000 रुपये की खरीदारी पर 12 रुपये और 50,000 रुपये पर 200 रुपये का शुल्क कटेगा, जबकि 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है।

UPI MDR Calculation, NPCI UPI Charges, Merchant Discount Rate, UPI Transaction Fee, Digital Payment Rules

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई पर 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर व्यापारियों से लिए जाने वाले एमडीआर शुल्क की गणना को स्पष्ट कर दिया है. Credit: AI

यूपीआई के जरिए दुकानदारों को 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर लगने वाले शुल्क (MDR) को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. एनपीसीआई ने बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) के माध्यम से एक स्पष्ट फॉर्मूला जारी किया है, जिससे पता चलता है कि किस राशि के लेन-देन पर व्यापारी को कितना शुल्क चुकाना होगा. एनपीसीआई के अनुसार, 2,000 रुपये से कम के किसी भी लेन-देन पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा. यह पूरी तरह शून्य शुल्क के दायरे में रहेगा, जिससे छोटे भुगतानों पर किसी भी तरह की कटौती नहीं होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस राशि पर कितना कटेगा शुल्क

2,000 रुपये से ऊपर के भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत की दर से गणना की जाएगी, जिसे व्यापारी अपने भुगतान प्राप्त करने वाले बैंक को देगा:

  • 3,000 रुपये की खरीदारी: 0.4 प्रतिशत की दर से व्यापारी से 12 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.
  • 50,000 रुपये की खरीदारी: 0.4 प्रतिशत की दर लागू होने पर यह शुल्क 200 रुपये बनेगा.
  • 75,000 रुपये या उससे अधिक: एनपीसीआई ने स्पष्ट किया है कि 75,000 रुपये या उससे अधिक के किसी भी भुगतान पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये ही लगेगा.

1 लाख के भुगतान पर भी लगेंगे सिर्फ 300 रुपये

नियमों के तहत एमडीआर की अधिकतम सीमा (कैप) 300 रुपये तय की गई है. उदाहरण के लिए, 1,00,000 रुपये की बड़ी खरीदारी पर 0.4 प्रतिशत की सामान्य दर से 400 रुपये बनते हैं, लेकिन कैपिंग लागू होने के कारण व्यापारी से केवल 300 रुपये ही लिए जाएंगे. इससे बड़े लेन-देन करने वाले व्यापारियों को तय सीमा से अधिक अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन

2,000 रुपये से ऊपर के भुगतानों पर क्या हैं नए नियम?

रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसे चुनिंदा मर्चेंट सेक्टर्स में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का फ्लैट MDR लगेगा. अन्य मर्चेंट भुगतानों पर 2,000 रुपये से अधिक की राशि के लिए 0.4% MDR लागू होगा, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति ट्रांजेक्शन 300 रुपये तय की गई है. यह संशोधित यूपीआई एमडीआर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे अन्य डिजिटल माध्यमों की तुलना में काफी कम है. जुटाए गए शुल्क का उपयोग यूपीआई नेटवर्क के विस्तार, साइबर सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को मजबूत करने में किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ