UPI SIP Payment Rules: क्या Google Pay-PhonePe से SIP करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? जानें

UPI New Rules for Mutual Fund SIP: 15 अक्टूबर से बदलने वाले हैं UPI के नियम. जानिए Google Pay या PhonePe से SIP करने वाले निवेशकों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

UPI

क्या Google Pay-PhonePe से SIP करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? (Photo: AI)

UPI SIP Payment Rules: अगर आप भी हर महीने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करते हैं और इसके लिए Google Pay, PhonePe या किसी अन्य UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. सोशल मीडिया पर 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए UPI नियमों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं. कई लोग परेशान हैं कि क्या अब हर महीने SIP की किस्त कटने पर extra charge देना पड़ेगा?

विज्ञापन

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि SIP करने वालों के लिए इस नए नियम का क्या सच है.

विज्ञापन

क्या SIP करने वालों को देना होगा extra charge?

बिल्कुल नहीं. SIP करने वाले निवेशकों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है. अगर आपने अपनी SIP के लिए UPI AutoPay या Auto-Mandate सेट किया हुआ है, जिससे हर महीने तय तारीख को आपके खाते से पैसे अपने आप कट जाते हैं, तो आपकी जेब पर 1 रुपये का भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा. अगर आपकी SIP 5000 रुपये प्रति महीने की है, तो 15 अक्टूबर के बाद भी आपके बैंक खाते से सिर्फ 5000 रुपये ही कटेंगे.

विज्ञापन

तो शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के लिए 0.02% चार्ज क्या है?
नए UPI MDR नियमों के तहत कैपिटल मार्केट यानी शेयर ब्रोकर, म्यूचुअल फंड कंपनियां और सिक्योरिटीज डीलर्स से जुड़े पेमेंट के लिए 0.02% का MDR तय किया गया है, जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये है.

विज्ञापन

इसे ऐसे समझें क‍ि अगर आप 10000 का कोई निवेश पेमेंट करते हैं, तो उस पर 0.02% के हिसाब से 2 रुपये का MDR बनता है. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि MDR चार्ज ग्राहक (Customer) से नहीं वसूला जाता. यह शुल्क पेमेंट प्राप्त करने वाली संस्था या मर्चेंट जैसे म्यूचुअल फंड कंपनी या ब्रोकर के लिए होता है. एनपीसीआई (NPCI) के नियमों के मुताबिक इसका बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जा सकता.

सामान्य UPI पेमेंट का क्या है नियम?
किसी व्यक्ति को पैसे भेजना हमेशा की तरह पूरी तरह से फ्री रहेगा. दुकानों और छोटे व्यापारियों को 2000 तक का पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

विज्ञापन

SIP निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
अगर आपकी SIP पहले से ही UPI AutoPay या बैंक मैंडेट के जरिए चल रही है, तो आपको बिल्कुल भी घबराने या अपनी SIP रोकने की जरूरत नहीं है. आपकी निवेश प्रक्रिया बिना किसी रुकावट या अतिरिक्त शुल्क के चलती रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ