Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में शाम 8 बजे के बाद पसरेगा सन्‍नाटा, लगने जा रहा है स्मार्ट लॉकडाउन

Pakistan Petroleum Lockdown Update: पश्‍च‍िम एशिया में तनाव और तेल संकट के बीच पाकिस्तान में पेट्रोलियम स्मार्ट लॉकडाउन की तैयारी. जानिए 4-डे वर्किंग वीक और बाजार बंद होने के नए नियम.

pakistan prepares for petroleum smart lockdown

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में स्‍मार्ट लॉकडाउन की तैयारी, जानें क्‍या होने जा रहा है. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आर्थिक और ऊर्जा संकट गहरा गया है. पश्‍च‍िम एशिया (Middle East) में बढ़ते सैन्य तनाव और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो गई है. हालात इतने बिगड़ने लगे हैं कि शहबाज शरीफ सरकार पूरे देश में पेट्रोलियम स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है.

विज्ञापन

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो पूरे पाकिस्तान में शाम 8 बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे और सन्‍नाटा पसर जाएगा. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में यह नौबत क्यों आई है और वहां क्या-क्या पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

प्रस्तावित स्मार्ट लॉकडाउन में क्या-क्या पाबंदियां लगेंगी?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उच्च स्तरीय बैठक में तैयार की गई आपातकालीन योजना के तहत कई कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया गया है. सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों को हफ्ते में केवल 4 दिन खोलने का प्रस्ताव है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है.

स्कूल बंद रहेंगे और कॉलेज-यूनिवर्सिटीज की पढ़ाई तुरंत ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट होगी. कॉर्पोरेट/IT सेक्टर के कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) मिलेगा.

विज्ञापन

बिजली और ईंधन बचाने के लिए शॉपिंग मॉल व कमर्शियल मार्केट को शाम 8 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी. रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल रात 10 बजे बंद करने होंगे. केवल मेडिकल स्टोर जैसी आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी. सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों को मिलने वाले फ्यूल अलाउंस में 50% तक की भारी कटौती की जाएगी.

आखिर क्यों आई पाकिस्तान में ऐसी नौबत?
पाकिस्तान के सामने इस समय दो बड़ी चुनौतियां हैं, तेल का घटता स्टॉक और खाली होता विदेशी मुद्रा भंडार. अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) से सप्लाई बाधित होने के कारण पाकिस्तान के पास अब सिर्फ 28 दिनों का पेट्रोल-डीजल स्टॉक बचा है. पाकिस्तान अपनी जरूरत का 70% कच्चा तेल मिडिल ईस्ट से मंगाता है. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पाकिस्तान के बचे-कुचे विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव पड़ रहा है.

विज्ञापन

स्थिति काबू करने का एकमात्र रास्ता
ईंधन की खपत घटाने और देश को पूरी तरह से फ्यूल-ब्लैकआउट से बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार के पास इस तरह के सख्त पेट्रोलियम स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने के अलावा फिलहाल कोई और विकल्प नहीं बचा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ