Gold Price Today: रक्षा बंधन से पहले अगर आप भी सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 249 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 289 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस तेजी के बाद भी सोना 52000 रुपये नीचे और चांदी 58000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22300 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
और पढ़िए –पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन (4 August) गुरुवार को सोना (Gold Rate Today) 249 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51815 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 17 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51566 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 289 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57598 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Price) 595 रुपये सस्ता होकर 57309 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 144 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,550 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 270 रुपये की गिरावट के साथ 57,824 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4300 और चांदी 22300 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4385 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22382 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51815 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51608 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47463 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38861 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30312 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 5.96 डॉलर की तेजी के साथ 1,770.27 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 20.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।
24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47510, 24ct Gold : Rs. 51830, Silver Price : Rs. 57500
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 57500
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 57500
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48210, 24ct Gold : Rs. 52590, Silver Price : Rs. 63600
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 63600
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 63600
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 63600
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 57500
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 57500
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47390, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 57500
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47390, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 57500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 63600
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47290, 24ct Gold : Rs. 51590, Silver Price : Rs. 57700
और पढ़िए –खुशखबरी, अब 30,000 रुपये में खरीदें 10 ग्राम सोना !
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47290, 24ct Gold : Rs. 51590, Silver Price : Rs. 57700
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47290, 24ct Gold : Rs. 51590, Silver Price : Rs. 57700
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47170, 24ct Gold : Rs. 51460, Silver Price : Rs. 57700
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
19 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
20 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
21 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
22 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines