Gold Price Update: नवरात्रि से पहले अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में तेजी दर्ज की।

अभी पढ़ें –  Bank Holidays 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें   

विज्ञापन

गुरुवार को ये रहा सोने-चांदी का भाव

इस तेजी के बाद फिलहाल सोना 49894 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 57343 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6300 और चांदी 22600 रुपये सस्ता मिल रही है।

  • गुरुवार को सोना (Gold Price) 288 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49894 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate)238 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 49606 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
  • वहीं चांदी (Silver Price) 676 रुपये महंगा होकर 57343 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 313 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 56667 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 288 महंगा होकर 49894 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 287 रुपया महंगा होकर 49694 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 264 रुपया महंगा होकर 45703 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 216 रुपया महंगा होकर 37421 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 168 रुपये महंगा होकर 29188 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑलटाइम हाई से सोना 6300 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6306 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22637 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट रेट्स

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

सोने की शुद्धता ऐसे जानें

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ