Gold Price Today: सोना ग्राहकों की लगी लॉटरी! दिल्ली-मुंबई से पटना तक ये रहा रेट

Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी […]

---विज्ञापन---

Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।

आज सोना 213 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1036 रुपये की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52000 रुपये और चांदी 56000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 23,900 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन (19 August) शुक्रवार को सोना (Gold Rate Today) 213 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51868 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 47 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52081 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1036 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 56064 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Price) 721 रुपये सस्ता होकर 57100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना के साथ-साथ चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर आज सोना 37 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,566 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 511 रुपये की गिरावट के साथ 55,932 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

ऑलटाइम हाई से सोना 4300 और चांदी 23900 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4332 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23916 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51868 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51660 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47511 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38901 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30343 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,756.07 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400, Silver Price : Rs. 56500

मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 56500

कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 56500

चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48500, 24ct Gold : Rs. 52910, Silver Price : Rs. 62800

हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 62800

बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 62800

मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 62800

अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 56500

सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 56500

नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47930, 24ct Gold : Rs. 52280, Silver Price : Rs. 56500

पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47930, 24ct Gold : Rs. 52280, Silver Price : Rs. 56500

भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 62800

चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400, Silver Price : Rs. 56500

जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400, Silver Price : Rs. 56500

लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400, Silver Price : Rs. 56500

पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47930, 24ct Gold : Rs. 52280, Silver Price : Rs. 56500

First published on: Aug 19, 2022 12:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें