Gold prices Today, 13 october: एक बार फ‍िर चढ़ा सोने का भाव; क्‍या धनतेरस तक जारी रहेगी तेजी? जानें

सोने की कीमतें हर द‍िन नया र‍िकॉर्ड बना रही हैं. अगर आप धनतेरस पर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जानें क‍ि क्‍या सोने के दाम में अभी और इजाफा हो सकता है.

gold price today 13 october
विज्ञापन

Gold prices Today, 13 october 2025: सोने की कीमतों में तेजी जारी है और ऐसी उम्‍मीद की जा रही है क‍ि सोने का दाम धनतेरस तक बढ़ता रहेगा. 13 अक्टूबर को सोने की कीमत 123821.00 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. हालांक‍ि कुछ समय बाद यह नीचे उतर गया. दरअसल, 2025 में अब तक सोने की कीमत लगभग 50% बढ़ चुकी है. अगर आप साल 2022 से इस उछाल पर नजर डालें, तो कीमतें लगभग 140% तक बढ़ चुकी हैं, जिससे यह हाल के साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में से एक बन गई है.

आज सोने का भाव (Gold Rate Today 13 Oct)

विज्ञापन

दिल्ली : 1,15,100 (22 कैरेट सोना), 1,25,550 रुपये (24 कैरेट सोना)

मुंबई : 1,14,950(22 कैरेट सोना), 1,25,400  रुपये (24 कैरेट सोना)

चेन्नई : 1,15,250 रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,730 रुपये (24 कैरेट सोना)

विज्ञापन

कोलकाता : 1,14,950रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,400 रुपये (24 कैरेट सोना)

जयपुर : 1,15,100रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,230 रुपये (24 कैरेट सोना)

विज्ञापन

लखनऊ : 1,15,100रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,550 रुपये (24 कैरेट सोना)

चंडीगढ़: 1,15,100रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,550 रुपये (24 कैरेट सोना)

विज्ञापन

अहमदाबाद: 1,15,000रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,450 रुपये (24 कैरेट सोना)

हैदराबाद : 1,14,950रुपये (22 कैरेट सोना), 1,25,400 रुपये (24 कैरेट सोना)

विज्ञापन

इन तीन वजहों से बढ़ रही कीमतें

मौजूदा तेजी सिर्फ एक फैक्‍टर से प्रेरित नहीं है. आइये आपको बताते हैं क‍ि सोने के भाव में तेजी क्‍यों आ रही है.

विज्ञापन

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी

दुनिया भर के देश अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करते हुए अपने भंडार में और सोना जोड़ रहे हैं. ये आधिकारिक खरीदारी दशकों में अपने उच्चतम स्तर पर है, जिससे कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है.

विज्ञापन

ईटीएफ में निवेशकों का निवेश

सोना रखने वाले एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में नए निवेश देखने को मिल रहे हैं क्योंकि निवेशक गिरते शेयर बाजारों और अनिश्चित बॉन्ड प्रतिफल से सुरक्षा की तलाश में हैं. यह मांग कीमतों को उछाल बनाए रखने में मदद कर रही है.

विज्ञापन

वैश्विक नीतिगत बदलाव और ब्याज दरों में कटौती

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और उसकी स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं ने भी इसमें भूमिका निभाई है. अमेरिकी सरकार के संभावित बंद होने का डर भी बढ़ रहा है, जिससे पैसा सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन

क्‍या धनतेरस तक जारी रहेगी तेजी ?

त्‍योहारी सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही सोने में तेजी भी अब तक के उच्‍चतम स्‍तर पर है. सोने के भाव पर खरीदारों की नजर बनी हुई है. कुछ एक्‍सपर्ट का मानना है क‍ि धनतेरस तक सोने के भाव में तेजी देखी जा सकती है. हालांक‍ि ये बात इस फैक्‍टर पर भी न‍िर्भर करती है क‍ि अमेर‍िका और चीन के बीच आगे क्‍या होता है. साथ ही सेंट्रल बैंक की खरीदारी भी जारी है. ऐसे में एक्‍सपर्ट का अंदाजा सही लगता है क‍ि धनतेरस तक सोने के भाव में और तेजी आ सकती है और सोना एक और नया र‍िकॉर्ड बना सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ