Gold Rate: सोने की कीमत 1400 रुपये से ज्‍यादा ग‍िरी, चांदी का भाव 11000 ग‍िरा, चेक करें भाव

सोने और चांदी के दाम में लगातार ग‍िरावट जारी है. शाम तक सोने और चांदी के भाव में तेज ग‍िरावट देखी गई है. सोने की कीमत करीब 1400 रुपये और चांदी के दाम में 11000 से ज्‍यादा की कमी दर्ज की गई. अभी सोने और चांदी का भाव क्‍या है, यहां जानें.

gold silver (1)

सोने और चांदी के भाव ग‍िरे

विज्ञापन

सोने और चांदी के दाम में ग‍िरावट लगातार जारी है. प‍िछले दो द‍िनों से सोने और चांदी के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. शाम के वक्‍त MCX पर सोने का भाव प्रत‍ि 10 ग्राम 1400 रुपये के करीब ग‍िर गया. इस फ्रेश कटौती के बाद 24 कैरट सोने का दाम 136610 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत में 11000 रुपये की ग‍िरावट देखने को म‍िली. MCX पर मार्च फ्यूचर वाली चांदी की कीमत शाम 6 बजे के करीब 239,585 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई.

Gold-Silver ही नहीं, इन 9 जगहों पर लगाएं पैसे, 2026 में म‍िलेगा बंपर र‍िटर्न

विज्ञापन

सोने चांदी के दाम पर क‍िसका असर

ट्रंप की नई आर्थिक धमकियां:
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस पर तेल को लेकर 500% टैरिफ लगाने की धमकी और वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) की आहट ने डॉलर को बहुत मजबूत कर दिया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आती है.

रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली:
चांदी 2.50 लाख और सोना 1.40 लाख रुपये के पार चला गया था. इतने ऊंचे स्तर पर बड़े निवेशकों ने अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव (Selling Pressure) है.

कमोडिटी मार्केट में क्रैश:
केवल भारत ही नहीं, वैश्विक कमोडिटी मार्केट में भी आज भारी उथल-पुथल देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिसल रहा है.

विज्ञापन

घरेलू मांग में कमी:
कीमतों के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण घरेलू बाजार में रिटेल खरीदारों ने हाथ खींच लिए थे, जिससे कीमतों को अब नीचे आना पड़ रहा है.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ