Gold Price Today : पितृ पक्ष की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है जो 14 अक्तूबर को समाप्त होगा। इसके बाद देश में एकबार फिर से त्योहार और शुभ लग्न का सीजन शुरू हो जाएगा। पितृ पक्ष के बाद नवरात्रि, दुर्गापूजा, अक्षय तृतीया, दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसके साथ ही देश में एक बार फिर से शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इसके लिए अच्छा मौका है।
इस कारोबारी हफ्ते के लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार, मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी सोने और चांदी के दाम में नरमी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोना एक बार फिर 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 71,000 रुपये किलो के स्तर के नीचे लुढ़कर आ गई है।
इस हफ्ते में सोने और चांदी का रेट
- बुधवार सोना 479 रुपये की दर से सस्ता होकर करीब 58,454 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि चांदी 627 रुपये की दर से गिरकर 70,930 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।
- मंगलवार को सोना 196 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर करीब 58,933 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1458 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लुढ़कर 71,557 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- वहीं सोमवार को सोना 5 रुपये नरमी के साथ 59,129 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 160 रुपये गिरकर 73,015 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
24 से 14 Carat Gold का लेटेस्ट रेट्स
- इस गिरावट के बाद बुधवार को 24 Carat सोना 58454 रुपये, 23 Carat 58220 रुपये, 22 Carat 53544 रुपये, 18 Carat 43841 रुपये और 14 Carat 34196 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
- गौरतलब है कि MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के सोने और चांदी के दाम बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में थोड़ा अंतर दिखता है।
यह भी पढ़ें- Gold में निवेश का गोल्डेन मौका, दिवाली तक 64000 रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम !
सोना ऑलटाइम हाई से 3200 तो चांदी 5500 रुपये कम
- इस गिरावट के बाद सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट (Gold Price Update) से और भी सस्ता हो गया है। फिलहाल सोना अपने उच्चतम भाव से करीब 3192 रु. प्रति 10 ग्राम और चांदी 5534 रु. प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
- आपको बता दें कि 4 मई 2023 को सोने और चांदी ने महंगाई का अपना सबसे ऊंचे रेट का नया रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोना प्रति 10 ग्राम 61646 रुपये तो चांदी 76464 रुपये प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें- क्या है कैरेट, जिसका बढ़ना खरे सोने का संकेत? 14 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट या 24 कैरेट के सोने में क्या बदलाव?
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
6 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
6 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
9 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
13 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
13 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
22 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines