Gold Price Today, 27 March 2023: सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये रहा रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today, 27 March 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में आज एकबार फिर गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो गया है। वहीं चांदी 10400 रुपये के सस्ती मिल रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज गिरकर होकर 59003 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69580 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (27 March 2023) सोना (Gold Price Today) 650 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 59653 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 567 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उछलकर 59653 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज चांदी (Silver Price Update) के दाम में भी गिरवाट देखी जा रही है। आज चांदी 176 रुपये की नरमी के साथ 69580 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 621 रुपये की उछाल के साथ 69756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 416 रुपये की दर से गिरकर 58,857 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 371 रुपये की नरमी के साथ 70,040 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इस तेजी के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई कल यानी 24 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59653 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10452 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 59003 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58767 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54046 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44252 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34516 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 7.87 डॉलर की नरमी के साथ 1,967.86 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 22.98 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54710, 24ct Gold : Rs. 59690, Silver Price : Rs. 73300
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54710, 24ct Gold : Rs. 59690, Silver Price : Rs. 73300
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55350, 24ct Gold : Rs. 60400, Silver Price : Rs. 76000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54710, 24ct Gold : Rs. 59690, Silver Price : Rs. 76000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : Rs. 76000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : Rs. 76000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : Rs. 73300
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : Rs. 73300
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54710, 24ct Gold : Rs. 59690, Silver Price : Rs. 73300
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54710, 24ct Gold : Rs. 59690, Silver Price : Rs. 76000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55780, 24ct Gold : 58570, Silver Price : Rs. 76,000
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55780, 24ct Gold : 58570, Silver Price : Rs. 76,000
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54800, 24ct Gold : Rs. 59780, Silver Price : Rs. 73300
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 73000
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54900, 24ct Gold : Rs. 59880, Silver Price : Rs. 73300
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: