Gold Price Today, 24 April 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद एकबार फिर सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,209 रुपये प्रति किलो के स्तर के करीब आई गई है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (24 April 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 95 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 60096 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 425 रुपये सस्ता होकर 60191 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – Adani Power share price: MPSEZ यूटिलिटीज के साथ कंपनी के समझौते के बाद स्टॉक में दर्ज की गई बढ़त
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को चांदी 564 रुपये की उछाल के साथ 74209 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 646 रुपये की गिरावट के साथ 74773 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 87 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 59,758 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 485 रुपये की नरमी के साथ 74,169 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 700 रुपये तो चांदी 5700 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 784 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 13 अप्रैल 2023 को बनाया था। उस वक्त सोना 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5771 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 60096 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59855 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55048 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45072 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35156 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 5.98 डॉलर की गिरावट के साथ 1,978.80 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 24.86 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60860, Silver Price : Rs. 76400
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60710, Silver Price : Rs. 76400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60710, Silver Price : Rs. 76400
और पढ़िए – EPFO: बिना इंटरनेट के चेक करें PF बैलेंस, यहां दिए गए इन 4 तरीकों का करें इस्तेमाल
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56150, 24ct Gold : Rs. 61250, Silver Price : Rs. 80000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60710, Silver Price : Rs. 80000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60760, Silver Price : Rs. 80000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60760, Silver Price : Rs. 80000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60760, Silver Price : Rs. 76400
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60760, Silver Price : Rs. 76400
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60710, Silver Price : Rs. 76400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55650, 24ct Gold : Rs. 60710, Silver Price : Rs. 80000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60860, Silver Price : Rs. 76400
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56880, 24ct Gold : 59720, Silver Price : Rs. 81,300
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56880, 24ct Gold : 59720, Silver Price : Rs. 81,300
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60860, Silver Price : Rs. 76400
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55700, 24ct Gold : Rs. 60760, Silver Price : Rs. 76400
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55750, 24ct Gold : Rs. 60860, Silver Price : Rs. 76400
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
5 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
2 days agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines