Gold Price Today, 13 June 2023 : लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता से इंदौर तक ये रहा रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today, 13 June 2023 : अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी दोनों के दामों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से सस्ता हुआ तो चांदी 330 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की। सोने और चांदी के दाम में गिरावट से खरीददारों के चेहरे पर एकबार फिर मुस्कान देखी जा रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (13 June 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 59772 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 55 रुपये सस्ता होकर 59921 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ आज की चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। आज चांदी 330 रुपये की दर से सस्ता होकर 73102 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 245 रुपये सस्ता होकर 73432 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 147 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59,788 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 433 रुपये की दर से उछलकर 73,407 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1874 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 6878 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह मंगलवार आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 59772 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59533 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54751 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44829 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34967 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 2.82 डॉलर की उछाल के साथ 1,962.91 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55550, 24ct Gold : Rs. 60600, Silver Price : Rs. 74100
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 74100
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 74100
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 79200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 79200
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 75500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 75500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 74100
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 74100
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 74100
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 79200
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55550, 24ct Gold : Rs. 60600, Silver Price : Rs. 74100
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56230, 24ct Gold : Rs. 59040, Silver Price : Rs. 79200
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56230, 24ct Gold : Rs. 59040, Silver Price : Rs. 79200
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55550, 24ct Gold : Rs. 60600, Silver Price : Rs. 74100
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 74100
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55550, 24ct Gold : Rs. 60600, Silver Price : Rs. 74100
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: