Gold Price Today, 12 April 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। वैसाखी से पहले एकबार सोना महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। आज एकबार फिर सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना उछलकर 60748 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 75365 रुपये किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (12 April 2023) मंगलवार को सोना (Gold Price Today) 358 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60748 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 35 रुपये सस्ता होकर 60390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। बुधवार को चांदी 949 रुपये की उछाल के साथ 75365 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 391 रुपये की तेजी के साथ 74416 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 259 रुपये की दर से महंगा 60,764 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 581 रुपये की उछाल के साथ 75,621 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 33 रुपये तो चांदी 5600 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 33 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 5 अप्रैल 2023 को बनाया था। उस वक्त सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4616 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह बुधवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 60748 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 60505 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55645 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45561 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35537 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 10.68 डॉलर की उछाल के साथ 2,015.37 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.27 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56350, 24ct Gold : Rs. 61460, Silver Price : Rs. 77350
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56200, 24ct Gold : Rs. 61310, Silver Price : Rs. 77350
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56200, 24ct Gold : Rs. 61310, Silver Price : Rs. 77350
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56800, 24ct Gold : Rs. 61960, Silver Price : Rs. 81400
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56200, 24ct Gold : Rs. 61310, Silver Price : Rs. 81400
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 81400
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 81400
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77350
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77350
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56200, 24ct Gold : Rs. 61310, Silver Price : Rs. 77350
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56200, 24ct Gold : Rs. 61310, Silver Price : Rs. 81400
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56350, 24ct Gold : Rs. 61460, Silver Price : Rs. 77350
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57030, 24ct Gold : 59880, Silver Price : Rs. 81,400
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57030, 24ct Gold : 59880, Silver Price : Rs. 81,400
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56350, 24ct Gold : Rs. 61460, Silver Price : Rs. 77350
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77350
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56350, 24ct Gold : Rs. 61460, Silver Price : Rs. 77350
संबंधित खबरें
यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
8 mins agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
4 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
4 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
7 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
11 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
11 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
20 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines