हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिवाली की सफाई में सेट-टॉप बॉक्स में से न‍िकले 2,000 रुपये के 100 पुराने नोट; इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

Diwali 2025 की सफाई के दौरान एक पर‍िवार को 2000 रुपये के 100 नोट म‍िले हैं. अगर आपके पास भी 2000 रुपये के पुराने नोट हैं, तो उसका क्‍या करेंगे. यहां जान‍िये.

विज्ञापन
क्‍या 2000 रुपये के पुराने नोट अब भी एक्‍सचेंज हो सकते हैं.

दिवाली के नजदीक आते ही, भारतीय घरों में सफाई का मौसम शुरू हो गया है. सफाई के दौरान ऐसी बहुत सी चीजें न‍िकल रही होंगी, जो वास्‍तव में आप कभी यूज ही नहीं करते और वो बेकार हो रही हैं. इनमें कुछ को आप फेक देते हैं और कुछ सामान को आप कामवाली को या क‍िसी और को दे देते हैं. लेकिन एक परिवार के लिए, त्योहारी सफाई में घर से 2000 रुपये के 100 पुराने नोट म‍िले हैं.

एक रेडिट यूजर ने हाल ही में बताया कि कैसे उनकी मां ने एक पुराने डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स की सफाई करते समय 2,000 रुपये के नोटों में 2 लाख रुपये निकाले. वह मुद्रा जिसे आधिकारिक तौर पर साल 2023 में प्रचलन से हटा दिया गया था.

Top 10 देश, जहां भारत से सस्‍ता म‍िल रहा है सोना

विज्ञापन

    2025 की सबसे बड़ी दिवाली सफाई

    इस टाइटल वाली एक पोस्ट में, यूजर ने लिखा, “दिवाली सफाई के दौरान, मेरी मां को 2 लाख रुपये के पुराने 2000 रुपये के नोट मिले… एक पुराने डीटीएच बॉक्स में छिपे हुए, शायद मेरे देसी पिताजी ने नोटबंदी के समय वहां रखे थे. हमने उन्हें अभी तक नहीं बताया है. और कृपया सुझाव दें कि आगे कैसे बढ़ना है. पोस्ट में बंद हो चुके गुलाबी नोटों के सजे-धजे ढेरों की एक तस्वीर भी थी.

    विज्ञापन

    मेट्रो में अपने साथ भूलकर भी न जाएं ये चीजें, वरना लगेगा भारी जुर्माना

      इंटरनेट पर लोगों ने ऐसे क‍िया र‍िएक्‍ट

      विज्ञापन

      इस खुलासे ने ऑनलाइन मनोरंजन और अविश्वास को जन्म दिया. एक यूजर ने मजाक में कहा, “बस इतना पैसा दे दे भगवान, 2 लाख रुपये रख के भूल जाऊं!” एक और ने मजाक में कहा, “फेको मत इसे मुझे दे दो.”

      एक जिज्ञासु यूजर ने पूछा, “इतने पैसे रखकर कोई कैसे भूल सकता है???”

      विज्ञापन

      मजाक के बीच, कुछ यूजर ने व्यावहारिक सलाह भी दी. एक ने याद दिलाया, “ये नोट धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर होने के बावजूद अभी भी वैध मुद्रा हैं. आप इन्हें केवल 20,000 की सीमा वाले RBI के निर्धारित कार्यालयों में ही बदलवा सकते हैं.” एक अन्य ने कहा, “अपने नजदीकी RBI कार्यालय में जाकर घोषणा पत्र भरने के बाद इन्हें बदलवा लें. ये 2000 रुपये के नोट बंद नहीं हुए हैं, बस चलन से हटा दिए गए हैं. लेकिन याद रखें कि इन्हें 5-10 बैच में बदलें, एक ही बैच में 2 लाख रुपये बदलने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. अलग-अलग लोग भी मदद कर सकते हैं. “

      क्‍या कहते हैं न‍ियम
      2,000 रुपये के नोट साल 2016 में नोटबंदी के बाद जारी किए गए थे, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की स्वच्छ नोट नीति के तहत, इन्हें आधिकारिक तौर पर प्रचलन से हटा लिया गया. हालांकि बैंकों ने 7 अक्टूबर, 2023 के बाद नोट बदलना बंद कर दिया है, फिर भी इन नोटों को 19 निर्धारित आरबीआई कार्यालयों में बदला जा सकता है, जहां प्रति लेनदेन सीमा 20,000 रुपये है. यानी आप 10 नोट एक बार में बदल सकते हैं.

      विज्ञापन

      संबंधित खबरें

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      Know More: Editorial Guidelines

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Vandana Bharti

      वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
      ... और पढ़ें

      ताज़ा खबरें

      Sponsored Links by Taboola