Metro Station Banned Items: मेट्रो में अपने साथ भूलकर भी न जाएं ये चीजें, वरना लगेगा भारी जुर्माना

Delhi Metro Banned Items List: अगर आप द‍िल्‍ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करते हैं तो आपको ये पता होना चाह‍िए क‍ि कुछ चीजें लेकर आप मेट्रो में प्रवेश नहीं पा सकते हैं. अगर आप इन चीजों को लेकर मेट्रो में जाते हैं तो पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

things not allowed in metro

Banned Items in Delhi Metro: इसमें कोई दो राय नहीं क‍ि मेट्रो के आने के बाद यात्रा करना आसान हो गया है. खासतौर से द‍िल्‍ली जैसे शहर में जहां ट्रैफ‍िक से लोग परेशान रहते हैं. मेट्रो को सबसे सुरक्ष‍ित भी माना जाता है. आप जैसे ही मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश करते हैं, वैसे ही CISF के सुरक्षा घेरे में आ जाते हैं. मेट्रो के हर चप्‍पे-चप्‍पे पर DMRC के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होती है.

विज्ञापन

इससे दिल्ली मेट्रो में दिन हो या रात, यात्रा करना किसी के लिए भी काफी सुरक्षित हो जाता है. लेक‍िन क्‍या जानते हैं क‍ि मेट्रो में सफर करने के कुछ कड़े न‍ियम भी हैं और अगर आप इन न‍ियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको भारी जुर्माना का सामना भी करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में इन वस्तुओं पर है प्रतिबंध (things not allowed in metro)

नुकीले और धारदार हथियार जैसे चाकू, कैंची, तलवार, ब्लेड, पिस्तौल आदि

विज्ञापन

पेचकस, प्लायर, टेस्टर आदि जैसे औजार

विस्फोटक पदार्थ जैसे हथगोले, बारूद, पटाखे, प्लास्टिक विस्फोटक या अन्य विस्फोटक सामग्री

विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ जैसे रसोई गैस, पेट्रोलियम, पेंट, गीली बैटरी या अन्य विस्फोटक

तेल, घी आदि, बिना वायुरोधी पैकेजिंग के

विज्ञापन

हथियार जैसे दिखने वाले खिलौने आदि

पालतू जानवर

विज्ञापन

मीट या मांस

डीएमआरसी के नियमों के तहत, इन वस्तुओं को मेट्रो में ले जाना प्रतिबंधित है. त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कड़ी कर दी जाती है. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है. कभी-कभी, कुछ वस्तुएं नकली होती हैं, लेकिन वे अन्य यात्रियों में दहशत पैदा कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ