---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

EPFO Online Service Portal Close: ईपीएफओ यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज भी बंद हैं ऑनलाइन सर्विसेज; जानें अब कब शुरू होगा पोर्टल

EPFO के अनुसार, 2 जुलाई को रात 12:00 बजे (00:00 AM) यानी आधी रात से सभी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

EPFO Services Restoration New Date: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप आज (1 जुलाई) अपने पीएफ (PF) खाते से एडवांस पैसा निकालने, क्लेम सेटलमेंट करने या पासबुक चेक करने की सोच रहे थे, तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

EPFO ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक नया अलर्ट जारी करते हुए ऑनलाइन मेंबर और एम्प्लॉयर सर्विसेज के सस्पेंशन (Suspension) को एक दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि ये सेवाएं 1 जुलाई की सुबह से शुरू हो जाएंगी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढें : 1 July Rules Changed: आज सुबह से बदल गए रसोई गैस, रेलवे और आधार समेत ये बड़े नियम, जानें क्‍या सस्‍ता हुआ, क्‍या हुआ महंगा

आज रात तक बंद रहेगा पोर्टल, जानिए कब होगा शुरू?

EPFO द्वारा जारी नए नोटिस के मुताबिक, डेटाबेस कंसोलिडेशन (Database Consolidation) और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चल रहे काम की वजह से ऑनलाइन सेवाएं अब 1 जुलाई की रात 11:59 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।

---विज्ञापन---

इस मेंटेनेंस विंडो के दौरान यूजर्स मेंबर इंटरफेस और एम्प्लॉयर इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। EPFO के अनुसार, 2 जुलाई को रात 12:00 बजे (00:00 AM) यानी आधी रात से सभी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। संगठन का कहना है कि यह अपग्रेड सिस्टम को पहले से ज्यादा तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : LPG Gas Cylinder Price Drop Today: 183.50 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई रेट लिस्ट जारी; जानें गैस बुक‍िंग की नई कीमत

---विज्ञापन---

क्लेम और पासबुक समेत ये सुविधाएं पूरी तरह ठप
इस शटडाउन के कारण देश भर के करोड़ों पीएफ सब्सक्राइबर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ये मुख्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी:

नए क्लेम पर रोक: शटडाउन पीरियड के दौरान कोई भी नया ऑनलाइन क्लेम (जैसे एडवांस पीएफ या फाइनल सेटलमेंट) सबमिट नहीं किया जा सकेगा।

---विज्ञापन---

पुराने क्लेम भी अटके: 26 जून से पहले सबमिट किए जा चुके पुराने क्लेम की प्रोसेसिंग का काम भी अभी अटका हुआ है। इन पर काम सेवाएं बहाल होने के बाद ही शुरू होगा।

पासबुक और UAN सर्विस बंद: PF मेंबर्स न तो अपनी पीएफ पासबुक (PF Passbook) देख या डाउनलोड कर पा रहे हैं और न ही यूएएन (UAN) से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का फायदा उठा पा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Umang ऐप पर भी नहीं होंगे ये जरूरी काम
पोर्टल के साथ-साथ ईपीएफओ की ये सेवाएं सरकारी उमंग (Umang) ऐप पर भी काम नहीं करेंगी। EPFO ने स्पष्ट किया है कि शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के कारण उमंग ऐप पर ईपीएफओ से जुड़ी सभी डिजिटल सर्विसेज 2 जुलाई तक बंद रहेंगी।

अगर आपको कोई इमरजेंसी फंड निकालना है, तो कृपया 2 जुलाई की सुबह तक का इंतजार करें, जब पोर्टल के सुचारू रूप से काम करने की पूरी उम्मीद है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2026 12:56 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola