LPG Gas Cylinder Price Drop Today: 183.50 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई रेट लिस्ट जारी; जानें गैस बुक‍िंग की नई कीमत

नया महीना शुरू होते ही तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत दी है। आज यानी 1 जुलाई 2026 से एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी कटौती की गई है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कमर्शियल सिलेंडरों के दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं।

LPG.jpg (47)
1 / 6

LPG Price Cut: जुलाई का महीना आपके ल‍िए खुश‍खबरी लेकर आया है। महीने के पहले ही दिन एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी यानी 19 क‍िलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की भारी कटौती की है। हालांक‍ि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को जस का तस रखा गया है। रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही बाहर खाना अब सस्‍ता हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में अब कितने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली में अब कितने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर2 / 6

देश की राजधानी दिल्ली में रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सीधे ₹183.50 घटकर अब ₹2,930 हो गई है। हालांकि, घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत बिना किसी बदलाव के ₹942 पर ही टिकी हुई है।

विज्ञापन

नवाबों के शहर में भी कमर्शियल सिलेंडर हुआ बेहद किफायती, देखें आज का नया भाव

नवाबों के शहर में भी कमर्शियल सिलेंडर हुआ बेहद किफायती, देखें आज का नया भाव3 / 6

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। जो कमर्शियल सिलेंडर कल तक ₹3,236 में मिल रहा था, वह आज से घटकर ₹3,052.50 पर आ गया है। वहीं, लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट बिना किसी फेरबदल के ₹979.50 पर बरकरार है।

राज्‍यों में एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत

राज्‍यों में एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत4 / 6

अंडमान और निकोबार : ₹1,018.00 । ₹3,415.50 (-128.50), आंध्र प्रदेश : ₹966.50 (0.00) । ₹3,128.00 (-175.50), अरुणाचल प्रदेश : ₹1,007.50 (0.00) । ₹3,205.00 (-173.00) , असम: ₹991.00 (0.00) । ₹3,173.50 (-173.50) , बिहार: ₹1,031.50 (0.00) । ₹3,227.00 (-173.00) , चंडीगढ़ : ₹951.50 (0.00) । ₹2,954.50 (-181.50) , छत्तीसगढ़ ₹1,013.00 (0.00) । ₹3,171.00 (-175.50) , दिल्ली ₹942.00 (0.00) । ₹2,930.00 (-183.50) , गोवा ₹956.00 (0.00) । ₹3,012.50 (-181.50) , गुजरात ₹949.50 (0.00) । ₹2,990.00 (-183.00),

विज्ञापन

अचानक क्यों आ गई इतनी बड़ी गिरावट? जानिए पर्दे के पीछे की असली वजह

अचानक क्यों आ गई इतनी बड़ी गिरावट? जानिए पर्दे के पीछे की असली वजह5 / 6

दरअसल, सरकार ने आज 1 जुलाई से डीजल और जेट फ्यूल (ATF) के साथ-साथ कमर्शियल ईंधन पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की बेहतर उपलब्धता के चलते तेल कंपनियों ने इस कटौती का सीधा फायदा कमर्शियल ग्राहकों को ट्रांसफर कर दिया है।

घरेलू सिलेंडर वालों को कब मिलेगी राहत?

घरेलू सिलेंडर वालों को कब मिलेगी राहत?6 / 6

हालांकि आज की कटौती केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के लिए की गई है, जिससे बाहर खाना-पीना थोड़ा सस्ता हो सकता है। लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में गिरावट का यह दौर जारी रहा, तो जल्द ही आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी राहत देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन