1 July Rules Changed: आज सुबह से बदल गए रसोई गैस, रेलवे और आधार समेत ये बड़े नियम, जानें क्‍या सस्‍ता हुआ, क्‍या हुआ महंगा

Rules Changing From 1 July 2026: देश में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घट गए हैं, जबकि रेलवे जुर्माना, आधार ईमेल अपडेट और बैंकिंग के 8 बड़े नियमों में बदलाव हो गया है। जानें पूरी डिटेल यहां।

1 July Rules Changed.jpg
1 / 9

जून का महीना खत्म होते ही देश में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय नियम बदल गए हैं। इनमें से कुछ बदलाव जहां आपकी जेब को राहत देंगे, वहीं कुछ नियमों में लापरवाही बरतने पर बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर से निकलने से पहले इन 8 बड़े बदलावों पर एक नजर जरूर डाल लें।

विज्ञापन

गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती

गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती2 / 9

1 जुलाई की सुबह रेस्टोरेंट, ढाबा और कमर्शियल ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹183.50 घटकर अब ₹2,930 हो गई है। हालांकि, घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Aadhaar Card Update: अब नहीं देने होंगे ₹75, यूआईडीएआई (UIDAI) ने दी 6 महीने की विशेष छूट

Aadhaar Card Update: अब नहीं देने होंगे ₹75, यूआईडीएआई (UIDAI) ने दी 6 महीने की विशेष छूट3 / 9

पहले लगने वाला ₹75 का शुल्क अब शून्य (फ्री)। टेक्स्ट: आधार कार्ड धारकों के लिए एक और बेहतरीन खबर है। UIDAI ने आधार में अपनी ईमेल आईडी अपडेट कराने पर लगने वाले ₹75 के चार्ज को अगले 6 महीने के लिए पूरी तरह माफ कर दिया है। ध्यान रहे, यह मुफ्त सुविधा केवल यूआईडीएआई के ऑफिशियल मोबाइल ऐप के जरिए ही मिलेगी।

Indian Railway Rules: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा की तो ढीली होगी जेब, मिनिमम पेनल्टी हुई दोगुनी

Indian Railway Rules: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा की तो ढीली होगी जेब, मिनिमम पेनल्टी हुई दोगुनी 4 / 9

भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले और अनधिकृत यात्रियों पर नकेल कसने के लिए जुर्माना दोगुना कर दिया है। इसके अलावा, यदि कोई यात्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट (Transfer of Ticket) पर सफर करते पकड़ा गया, तो उसका टिकट मौके पर ही जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

RBI New Rule: बैंक मैनेजर या कर्मचारी अब जबरन नहीं बेच पाएंगे म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस!

RBI New Rule: बैंक मैनेजर या कर्मचारी अब जबरन नहीं बेच पाएंगे म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस! 5 / 9

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम के तहत अब बैंकों द्वारा इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड या अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स की 'मिस-सेलिंग' (गलत जानकारी देकर बेचना) पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगर किसी ग्राहक को बहला-फुसलाकर गलत प्रोडक्ट बेचा गया, तो बैंक को ग्राहक को पूरा मुआवजा और उसकी राशि वापस लौटानी होगी।

ITR Filing Deadline: सैलरीड क्लास के लिए उल्टी गिनती शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

ITR Filing Deadline: सैलरीड क्लास के लिए उल्टी गिनती शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख6 / 9

वेतनभोगी कर्मचारियों और गैर-व्यावसायिक आय वाले टैक्सपेयर्स के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है। आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों और जुर्माने से बचने के लिए इसे समय पर फाइल कर दें।

विज्ञापन

HDFC Bank Credit Card: एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए अब पूरी करनी होगी खर्च की नई शर्त

HDFC Bank Credit Card: एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए अब पूरी करनी होगी खर्च की नई शर्त7 / 9

कई प्रमुख बैंकों (जैसे HDFC बैंक रेगेलिया गोल्ड) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। अब मुफ्त घरेलू हवाई अड्डा लाउंज एक्सेस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में एक न्यूनतम निर्धारित राशि (जैसे ₹60,000) खर्च करनी अनिवार्य होगी। इसलिए अपने कार्ड के नियम आज ही चेक कर लें!

Car Price Hike From 1 July: महंगी हो गईं Kia, Tata और MG की कारें

Car Price Hike From 1 July: महंगी हो गईं Kia, Tata और MG की कारें8 / 9

अगर आप कार खरीदने का प्‍लान बना रहे हैं और अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं तो जान लें क‍ि आज से आपको कुछ ब्रांड्स की कारों को खरीदने के ल‍िए आपको ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे। Kia, Tata और MG की कारों के दाम में इजाफा हो रहा है। किआ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बढ़ती इनपुट लागत (कच्चे माल की कीमत) और ऑपरेशनल खर्चों के कारण वे अपने सभी 9 मॉडल्स के दाम 2% तक बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

Passport बनवाना हुआ महंगा

Passport बनवाना हुआ महंगा 9 / 9

सरकार ने कई सालों के बाद पासपोर्ट फीस के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। अब नॉर्मल 36 पेज के पासपोर्ट के लिए ₹1,000 ज्यादा यानी ₹2,500 देने होंगे, जबकि बार-बार विदेश जाने वालों के लिए 60 पेज के बुकलेट की कीमत सीधे ₹3,500 कर दी गई है। हालांक‍ि राहत की बात ये है क‍ि 8 साल तक के बच्चों और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट आवेदन (Fresh Application) पर 10% की छूट मिलती रहेगी। यह भी पढें :  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन