दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 1 अगस्त 2026 को शुरू हुई इस योजना के तहत केवल 7 दिनों के भीतर (8 अगस्त 2026 तक) 5.14 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. सरकार की योजना है कि इस रक्षाबंधन पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त भेज दी जाए.
अगर आप भी दिल्ली की निवासी हैं और हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता पाना चाहती हैं, तो आइए इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानते हैं.
RBI Loan New Rules: आरबीआई ने बदले लोन देने के नियम, फ्रॉड पर लगेगी लगाम
दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है और कितना मिलेगा लाभ?
दिल्ली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यानी सालाना आधार पर महिलाओं को कुल 30000 रुपये की सहायता मिलेगी. दिल्ली सरकार की सोशल मीडिया (X) पोस्ट के अनुसार, योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के खास मौके पर सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. इस योजना के लिए वो महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है. इसके साथ ही स बात को भी याद रखें कि इस योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है. इसलिए अगर आप या आपके पति आईटीआर फाइल करते हैं या टैक्स के दायरे मे आते हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इस योजन का लाभ उठाने के लिए महिला का अपना सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो डीबीटी (DBT) के लिए लिंक हो.
आवेदन के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
योजना का फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए मुख्य दस्तावेज अपने पास जरूर रख लें:
- आधार कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र (Ration Card/Voter ID)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एक्टिव मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करें?
दिल्ली सरकार इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन स्वीकार कर रही है. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, नागरिक सेवा केंद्र (CSC) या विशेष कैंप में जाकर योजना का फॉर्म भर सकती हैं. ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली सरकार के आधिकारिक ई-जिला (e-District) या योजना के समर्पित पोर्टल पर जाकर Apply Online विकल्प चुनें और अपने दस्तावेज अपलोड करें.
अगर आपने अभी तक दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन नहीं किया है, तो देर न करें. अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करें और तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि रक्षाबंधन पर मिलने वाली पहली किस्त का लाभ आपको भी मिल सके.
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
5 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines