हाथ से निकल न जाए ज्यादा ब्याज पाने का मौका, 31 मार्च को बंद हो रही हैं ये स्पेशल FD

बैंक सामान्य FD के साथ ही लिमिटेड पीरियड वाली स्पेशल FD ऑफर करते हैं। इस तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें अपेक्षाकृत कुछ अधिक होती हैं। अगर आप भी स्पेशल FD में निवेश का सोच रहे हैं, तो तुरंत ही ऐसा करना होगा, क्योंकि कई बैंकों की स्पेशल FD 31 मार्च को बंद हो रही हैं।

Fixed Deposit Scheme You will get higher returns on FD before 31st December This bank is giving interest up to 7.85 percent

सावधि जमा

विज्ञापन

सुरक्षित निवेश के लिए आज भी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर भरोसा किया जाता है। बैंक सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के साथ-साथ लिमिटेड पीरियड वाली स्पेशल FD स्कीम्स भी लॉन्च करते रहते हैं। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट वैसे तो सामान्य FD की तरह ही है, लेकिन चूंकि इन्हें एक निर्धारित अवधि के लिए पेश किया जाता है, इसलिए बैंक अक्सर ब्याज दरों को कुछ अधिक रखते हैं। विशेष एफडी की अवधि एक वर्ष से लेकर लगभग 10 वर्ष तक हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कुछ बैंकों की विशेष एफडी 31 मार्च 2025 को खत्म हो रही हैं। अगर आप इनका लाभ उठाना चाहते हैं, तो डेडलाइन से पहले निवेश करना होगा।

एसबीआई अमृत वृष्टि

यह SBI की 444 दिनों की अवधि वाली स्पेशल एफडी है, जो सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर से ब्याज देती है।

विज्ञापन

एसबीआई अमृत कलश

यह 400 दिनों की अवधि वाली विशेष एफडी सामान्य नागरिकों के लिए 7.1% ब्याज दर प्रदान करती है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.6% है।

आईडीबीआई बैंक- उत्सव कॉलेबल एफडी

उत्सव कॉलेबल एफडी एक विशेष एफडी योजना है, जिसकी ब्याज दरें 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन की अवधि के आधार पर अलग-अलग हैं। उत्सव एफडी में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है। 555 दिनों की अवधि पर उच्चतम ब्याज दर दी जा रही है, जो सामान्य नागरिकों के लिए 7.40%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.90% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% है।

इंडियन बैंक- IND सुप्रीम, IND सुपर

इंडियन बैंक IND सुप्रीम 300 डेज और IND सुपर 400 डेज की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स चला रहा है। ये स्कीम्स सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% तक की ब्याज दर प्रदान करती हैं। इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।

विज्ञापन

HDFC बैंक स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट

एचडीएफसी बैंक की उच्च ब्याज दर पेश करने वालीं स्पेशल FD जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। 35 महीने की अवधि वाली एफडी के लिए सामान्य निवेशकों को 7.35% की वार्षिक ब्याज दर मिलती है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी अधिक 7.85% की दर मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% लाभ मिल रहा है. इससे उन्हें अपनी बचत को अधिकतम करने और डिपॉजिट पर बेहतर रिटर्न अर्जित करने में मदद मिलती है।

पंजाब और सिंध बैंक विशेष एफडी

पंजाब एंड सिंध बैंक की विशेष एफडी योजना विभिन्न अवधियों के लिए आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करती है। 333 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 7.20% है, जबकि 444 दिनों के लिए ब्याज दर 7.30% है। 555 दिनों की अवधि वाली कॉलेबल एफडी पर 7.45% की ब्याज दर मिलती है। इसके अतिरिक्त, 777 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर 7.20% और 999 दिन की अवधि के लिए 6.65% है। ये स्कीम्स 31 मार्च 2025 तक वैध रहेंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 0.50% अधिक एफडी ब्याज दर प्रदान करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ