Byju’s Layoffs: जानी-मानी एडटेक कंपनी Byju’s एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। पहले जहां कर्मचारियों की सैलरी आने में काफी देरी हो रही थी, अब नौकरी कर रहे लोगों को मात्र फोन कॉल करके निकाला जा रहा है। कंपनी की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि न ही वह कर्मचारियों को नोटिस पीरियड सर्व करने का मौका दे रही है और न ही उनके काम को रिव्यू कर रही है।
100 से 500 लोगों को निकाल चुकी कंपनी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Byju’s ने इस बार की छंटनी में 100 से 500 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल दिया है। बीते दो साल में करीब 10 हजार लोगों को निकाला है। अभी तक के डेटा के अनुसार कंपनी में 14 हजार लोग काम कर रहे थे। Byju’s के प्रवक्ता द्वारा मनीकंट्रोल को बताई गई जानकारी में इसकी पुष्टि की गई। प्रवक्ता ने कहा कि वह बिजनेस स्ट्रक्चरिंग के मामले में अंतिम फेज में हैं। कंपनी द्वारा बीते साल यानी 2023 के अक्टूबर महीने में री-स्ट्रक्चरिंग शुरू की गई थी ताकि कंपनी का खर्चा कम हो सके। कानूनी उलझनों की वजह से कंपनी मुश्किल हालात से गुजर रही है और कंपनी के हर कर्मचारी की भी यही हालत है।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले, देखें लेटेस्ट रेट
HR ने ब्लॉक किया नंबर
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Byju’s में नौकरी कर रहे राहुल ने बताया कि उनके परिवार में किसी मेंबर की तबियत खराब होने की वजह से वह देखभाल करने के लिए मार्च के बीच में छुट्टी लेकर शहर से दूर चले गए। 31 मार्च को उनके पास अचानक HR की कॉल आई और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस खबर से हैरान राहुल ने कॉल को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसपर HR नाराज हो गया और कॉल अचानक काट दिया। जब राहुल ने फिर से कॉल करना चाहा तो HR ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।
हालांकि, फोन पर ही जॉब से सिर्फ राहुल को ही नहीं निकाला गया। नौकरी कर रहे कई लोगों के साथ ऐसा किया गया है।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines