---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक या खुले? जानें 22 अगस्त 2026 का अपडेट

Bank Closed or Open Today (22 August 2026): चौथे शनिवार के कारण देश भर के बैंकों में आज छुट्टी है. जानें कौन-कौन सी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू.

---विज्ञापन---

Bank Holiday Today, 22 August: अगर आप शनिवार (21 अगस्त 2026) को चेक क्लियर कराने, कैश जमा करने या ड्राफ्ट बनवाने के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुक जाइए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

शाखाएं बंद, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू

बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद आपको रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी. आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के जरिए ये सभी काम निपटा सकते हैं. अगर आपको फंड ट्रांसफर (Fund Transfer) करना है तो UPI, IMPS, NEFT और RTGS सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगी. इनकी मदद ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

Bank Holidays: 21 से 31 अगस्त के बीच 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें अपने शहर की लिस्ट

वहीं अगर बिल और ईएमआई भुगतान (Bill & EMI Payment) से संबंध‍ित काम है तो क्रेडिट कार्ड बिल, लोन की किस्तें (EMI) और ऑनलाइन मर्चेंट पेमेंट आप नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) चालू रहेंगे, साथ ही ऑनलाइन एफडी (FD) खोलने या अकाउंट बैलेंस चेक करने जैसे काम घर बैठे होंगे.

---विज्ञापन---

अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में कई छुट्टियां
अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहारों (जैसे मिलाद-उन-नबी, ओणम और रक्षाबंधन) के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक काउंटर से जुड़े किसी भी जरूरी काम जैसे पासबुक प्रिंटिंग या बड़ा कैश विड्रॉल के लिए घर से निकलने से पहले अपने राज्य के बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें.

इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
22 अगस्त :
चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त : मंगलवार, मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम, केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) और आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा).
26 अगस्त : बुधवार, ईद-ए-मिलाद (बारावफात) / तिरुवोनम, दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, एमपी, केरल, कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्यों में.
28 अगस्त : शुक्रवार, रक्षाबंधन, यूपी, राजस्थान, गुजरात, एमपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में.
30 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 10:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola