Bank Holidays: 21 से 31 अगस्त के बीच 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें अपने शहर की लिस्ट

Bank Holiday August: अगस्त में अब आखिरी 10 दिन बचे हैं. ऐसे में अगर आप इन 10 द‍िनों में बैंक जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको पहले ये जान लेना चाह‍िए क‍ि बैंक इन 10 द‍िनों में कब-कब बंद रहने वाले हैं.

Bank Holidays List August RBI Calendar Closed Days

21 अगस्त, 24 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त (पांचवां शनिवार) और 31 अगस्त को ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

Bank Closed Between 21 to 31 August : अगर इस महीने आपको बैंक ब्रांच जाकर चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या कैश जमा/निकासी जैसा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, अगस्त के आखिरी 10 दिनों यानी 21 से 31 अगस्त के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई छुट्टियां राज्यवार और स्थानीय त्योहारों (Regional Holidays) के हिसाब से तय हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुले.

विज्ञापन

कहां-कहां कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

22 अगस्त : चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त : मंगलवार, मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम, केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) और आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा).
26 अगस्त : बुधवार, ईद-ए-मिलाद (बारावफात) / तिरुवोनम, दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, एमपी, केरल, कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्यों में.
28 अगस्त : शुक्रवार, रक्षाबंधन, यूपी, राजस्थान, गुजरात, एमपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में.
30 अगस्त : रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

बता दें क‍ि 21 अगस्त, 24 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त (पांचवां शनिवार) और 31 अगस्त को ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर भी काम करेंगे ये ऑनलाइन तरीके
हालांक‍ि इस बात को हमेशा याद रखें क‍ि अगर बैंक शाखाएं बंद भी रहती हैं, तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन सुविधाओं के जरिए आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. अगर आपको कैश की आवश्‍यकता है या जमा करना है तो ATM मशीनें चालू रहेंगी. गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसी UPI सेवाओं से पैसे भेजना या पाना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा. अकाउंट बैलेंस चेक करना या तुरंत ट्रांसफर (IMPS/NEFT) करने जैसे काम ऐप से तुरंत हो जाएंगे.

बता दें क‍ि शाखा बंद रहने के दौरान केवल वे काम प्रभावित होंगे जो physically बैंक काउंटर पर जाकर कराने होते हैं जैसे- चेक ड्रॉप करना, पासबुक प्रिंट कराना या बड़ा डीडी बनवाना. इसलिए परेशानी से बचने के लिए अपने नजदीकी बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ