SBI Stree Shakti Scheme: महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए SBI दे रहा 2 करोड़ रुपये तक का लोन, ब्याज दर में भी मिलेगी छूट

SBI Stree Shakti Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 2 करोड़ रुपये तक का लोन दे रहा है और खास बात यह है क‍ि मह‍िलाओं को ब्याज दर में 0.50% की छूट भी म‍िल रही है. जानिए एलिजिबिलिटी, डाक्यूमेंट्स और ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस.

SBI Stree Shakti Scheme benefits in hindi

SBI Stree Shakti Scheme: महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन, जानें अप्लाई करने का तरीका

अगर आप एक महिला हैं और अपना नया बिजनेस शुरू करने का सपना देख रही हैं या अपने मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. SBI अपनी स्त्री शक्ति योजना (Stree Shakti Scheme) के तहत महिला उद्यमियों को आसान किस्तों और रियायती ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दे रहा है.

विज्ञापन

व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग, ब्यूटी पार्लर से लेकर फूड कैटरिंग तक, हर तरह के बिजनेस के लिए SBI महिलाओं को आर्थिक मदद दे रहा है. आइए जानते हैं क‍ि SBI Stree Shakti Scheme क्या है, इसमें कितनी छूट मिलेगी और इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्त्री शक्ति योजना क्या है और लोन की सीमा कितनी है?

SBI की यह योजना महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर महिलाओं को ब्याज दर में 0.50% (आधा प्रतिशत) तक की विशेष छूट मिलती है. इससे आपके लोन की लागत काफी कम हो जाती है.

विज्ञापन

यह लोन मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यवसायों के लिए उपलब्ध है. आवश्यकता के अनुसार बिजनेस के लिए वर्किंग कैपिटल और टर्म लोन दोनों लिया जा सकता है.

विज्ञापन

बिजनेस के हिसाब से खास स्कीम्स
वैसे अलग-अलग तरह के बिजनेस के लिए SBI ने इस योजना के तहत कुछ विशेष स्कीम्स भी तैयार की हैं. जैसे अन्‍नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) उन महिलाओं के लिए है जो फूड-रिलेटेड बिजनेस जैसे क‍ि कैटरिंग, रेस्टोरेंट, टिफिन सर्विस आदि शुरू करना चाहती हैं.

वहीं ब्यूटी पार्लर, स्पा या कॉस्मेटिक्स का बिजनेस चलाने वाली महिलाओं के लिए श्रृंगार योजना (Shringar Scheme) विशेष स्कीम बनाई गई है.

विज्ञापन

रीपेमेंट और दूसरे फायदे
टर्म लोन के लिए बैंक 7 से 10 साल तक का समय देता है, ताकि आप बिना किसी दबाव के अपने बिजनेस को बढ़ा सकें और लोन चुका सकें. योग्य महिला उद्यमियों को CGTMSE (क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज) के तहत क्रेडिट गारंटी सपोर्ट मिलता है. कुछ खास मामलों में 1 करोड़ रुपये तक के लोन के लिए बिना किसी संपत्ति (Collateral) को गिरवी रखे भी लोन मिल सकता है. आमतौर पर आवेदक को कुल लोन राशि का 15% से 25% तक खुद का योगदान (मार्जिन मनी) लगाना होता है.

लोन लेने के ल‍िए चाह‍िए कौन से जरूरी दस्तावेज
लोन के लिए आवेदन करते समय आपको नीचे द‍िए गए डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

विज्ञापन

पैन कार्ड, वोटर आईडी या पहचान से जुड़े दस्तावेज.
निवास प्रमाण पत्र (Proof of Residence).
आपकी योजना या प्रोजेक्ट रिपोर्ट.
पिछले 3 सालों का फाइनेंशियल रिकॉर्ड, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) और पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट.

आवेदन कैसे करें?
आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या फिर अपनी नजदीकी SBI बैंक शाखा में जाकर संपर्क कर सकते हैं. बैंकों में महिलाओं की सहायता के लिए अलग से हेल्प डेस्क भी उपलब्ध रहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ