Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Bank Holidays: अगले 3 द‍िन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने क्‍यों की छुट्टी की घोषणा, जानें

अगले तीन द‍िनों में अगर बैंक में कोई जरूरी काम है तो आपको पहले ये जान लेना चाह‍िए क‍ि आपके राज्‍य में बैंकों की कहीं छुट्टी तो नहीं है... क्‍योंक‍ि RBI के हॉल‍िडे कैलेंडर में अगले तीन द‍िन अलग-अलग राज्‍यों में छुट्टी है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 18, 2026 17:58
बैंक के ल‍िए न‍िकलने से पहले जान लें, बैंकों में छुट्टी तो नहीं है

Bank Holiday: पैसे रुपये से र‍िलेटेड ज्‍यादातर काम अब ऑनलाइन ही हो जाया करता है. लेक‍िन कुछ महत्‍वपूर्ण काम के ल‍िए अब भी बैंक जाना ही पड़ता है. जैसे क‍ि चेक या ड्राफ्ट से संबंध‍ित काम के ल‍िए. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो यह खबर आपके लिए है. आज से बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना जरूरी है ताकि आप अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से कर सकें. ये छुट्टियां RBI की लिस्ट पर आधारित हैं.

8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें

---विज्ञापन---

इस सप्‍ताह क‍ितनी छुट्ट‍ियां

19 फरवरी – बहादुर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.

20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकिंग ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेंगे.

---विज्ञापन---

Income Tax Update: 1 अप्रैल से बदल जाएगा Form 16? जानें नए टैक्स कानून में क्या होंगे बड़े बदलाव; क्‍या होगा फॉर्म का नया नाम

22 फरवरी – रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इससे कुल चार दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा.

ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें
हालांकि, बैंक बंद होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैसे का ट्रांजैक्शन NEFT या RTGS से किया जा सकता है. इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं.

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जानें कब खाते में आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये

आप कैश निकालने के लिए ATM मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग से आप चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, अपना अकाउंट अपडेट कर सकते हैं और अपना PIN सेट कर सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या लोन एप्लीकेशन जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच के दोबारा खुलने तक इंतजार करना होगा.

First published on: Feb 18, 2026 05:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.