Share Market Holiday: महावीर जयंती पर शेयर बाजार में छुट्टी, NSE-BSE आज बंद; जानें कब खुलेगा मार्केट

आज 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) में ट्रेडिंग बंद है। भगवान महावीर के 2624वें जन्म कल्याणक के सम्मान में आज निवेशक और ट्रेडर्स छुट्टी मना रहे हैं। अगर आप कमोडिटी मार्केट में ट्रेड करते हैं, तो समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि वहां नियम थोड़े अलग हैं।

share market (15)

महावीर जयंती के मौके पर आज बाजार में छुट्टी

मुंबई, 31 मार्च 2026: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर आज देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। आज इक्विटी (Equity), डेरिवेटिव्स (Derivatives) और एसएलबी (SLB) सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा।

विज्ञापन

MCX और NCDEX का क्या है हाल?

कमोडिटी मार्केट के निवेशकों के लिए नियम थोड़े अलग हैं:

विज्ञापन

MCX (Multi Commodity Exchange): आज सुबह के सत्र (9 AM से 5 PM) में ट्रेडिंग बंद रहेगी। हालांकि, शाम के सत्र (5 PM से 11:30 PM) में ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।
NCDEX: नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज आज पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।

बैंकों में भी ताला
आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और कानपुर समेत देश के अधिकांश बड़े शहरों में बैंक बंद हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु और भोपाल में महावीर जयंती की छुट्टी कल यानी 30 मार्च को ही मनाई जा चुकी है।

विज्ञापन

शेयर बाजार में कब कब रहेंगी छुट्ट‍ियां
31 मार्च 2026 मंगलवार – श्री महावीर जयंती
03 अप्रैल 2026 शुक्रवार- गुड फ्राइडे
14 अप्रैल 2026 मंगलवार – डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती
01 मई 2026 शुक्रवार- महाराष्ट्र दिवस
28 मई 2026 गुरुवार- बकरीद
26 जून 2026 शुक्रवार- मुहर्रम
14 सितम्बर 2026 सोमवार- गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026 मंगलवार- दशहरा
10 नवंबर 2026 मंगलवार- दिवाली-बालिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026 मंगलवार- प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026 शुक्रवार- क्रिसमस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ