Is Bank Open Today: आज खुले हैं बैंक, फिर भी नहीं होगा आपका कोई काम; जानें क्या है चक्कर

आज 1 अप्रैल 2026 है और नए वित्त वर्ष (FY 2026-27) का पहला दिन। देशभर के बैंक आज खुले तो हैं, लेकिन अगर आप पैसे जमा करने या निकालने के लिए बैंक शाखा जाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! आज बैंकों में पब्लिक डीलिंग पूरी तरह बंद है।

is bank open today

आज 1 अप्रैल को बैंकों में पब्‍ल‍िक डील‍िंग नहीं होगी

Bank Open Today 1 April?: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर साल 1 अप्रैल को बैंकों की ‘सालाना क्लोजिंग’ (Annual Account Closing) होती है। इस दिन बैंक के कर्मचारी पिछले पूरे वित्त वर्ष (2025-26) के खातों का मिलान, ट्रांजेक्शन सेटलमेंट और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन

शाखाएं खुली हैं, पर आपके लिए नहीं

आज बैंक के गेट खुले हो सकते हैं और कर्मचारी अंदर काम भी कर रहे होंगे, लेकिन वे पब्लिक डीलिंग (Public Dealing) नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि आप नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरिंग या पासबुक अपडेट जैसे काम आज नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

बता दें क‍ि कल महावीर जयंती की छुट्टी थी, लेकिन RBI के आदेश पर सभी एजेंसी बैंक (जो सरकारी काम संभालते हैं) खुले रहे थे। इसका उद्देश्य यह था कि वित्त वर्ष के आखिरी दिन सभी सरकारी टैक्स और भुगतान उसी साल के खाते में दर्ज हो सकें।

डिजिटल बैंकिंग है आपका सहारा
शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी:

विज्ञापन

ATM: नकद निकासी के लिए एटीएम हमेशा की तरह काम करेंगे।

UPI & Net Banking: गूगल पे, फोन पे और नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर सुचारू रूप से जारी रहेगा।

विज्ञापन

Mobile Banking: मोबाइल ऐप के जरिए आप बैलेंस चेक और अन्य डिजिटल काम कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ