Bank Holiday 8 August 2026: कल शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Open or Closed on 8 August 2026: दूसरे शनिवार के कारण कल देश भर में बैंक बंद रहेंगे. जानिए अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक और कौन-सी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.

bank holiday.jpg (1)

Bank Holiday Today: कल शनिवार को खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की ये हॉलिडे लिस्ट

विज्ञापन

अगर आप कल यानी शनिवार (8 अगस्त 2026) को बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. कल बैंक ब्रांच जाने से पहले यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

कल दूसरे शनिवार (Second Saturday) की वजह से देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में कैश जमा कराने या चेक क्लियरेंस जैसे कामों के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है.कल बैंक क्यों बंद हैं और इस पूरे अगस्त के महीने में बैंकों में कब-कब ताले लटकने वाले हैं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

8 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं.

8 अगस्त को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में तेंदोंग लो रुम फात (Tendong Lho Rum Faat) त्योहार की वजह से भी बैंकों में छुट्टी रहेगी. यह सिक्किम के लेपचा समुदाय का एक पावन और सांस्कृतिक पर्व है.

विज्ञापन

अगस्त 2026: जानिए इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अगस्त के महीने में त्योहारों और वीकेंड की वजह से कई दिन काम-काज ठप्प रहेगा. देखिए पूरी लिस्ट:

8 अगस्त: दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

विज्ञापन

9 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

13 अगस्त: पैट्रियट्स डे (इंफाल में बैंक बंद)

विज्ञापन

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day – पूरे देश में छुट्टी)

विज्ञापन

16 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (अगरतला में बैंक बंद)

विज्ञापन

22 अगस्त: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

23 अगस्त: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

विज्ञापन

25 अगस्त: ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद)

26 अगस्त: थिरुवोनम व स्थानीय त्योहार (दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, केरल समेत कई राज्यों में बैंक बंद)

विज्ञापन

28 अगस्त: रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती व अन्य पर्व (राजस्थान, गुजरात, एमपी, यूपी, दिल्ली आदि में बैंक बंद)

बैंक बंद होने पर भी काम करेंगे ये डिजिटल रास्ते!
भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने रोजमर्रा के पैसों से जुड़े काम इन तरीकों से निपटा सकते हैं:

विज्ञापन

ऑनलाइन बैंकिंग: नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल ऐप सर्विस चालू रहेंगी.

पेमेंट और ट्रांसफर: यूपीआई (UPI), आईएमपीएस (IMPS) और एटीएम (ATM) सेवाएं बिना किसी रुकावट के 24 घंटे काम करती रहेंगी.

विज्ञापन

अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई बड़ा कागजी काम, डीडी बनवाना या कैश डिपॉजिट करना है, तो इस हॉलिडे लिस्ट को देखकर ही अपना प्लान बनाएं. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए डिजिटल बैंकिंग का सहारा लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ