Sensex Nifty Fall Today: सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24550 के नीचे, जानें बाजार गिरने की 4 बड़ी वजहें

Stock Market Today News: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरा. जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के 4 मुख्य कारण.

share market fall.jpg

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24550 के नीचे; जानिए गिरावट के 4 बड़े कारण

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ा झटका देखने को मिला. बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान में चले गए. दोपहर लगभग 12:30 बजे सेंसेक्स करीब 510 अंक गिरकर 78,444 पर आ गया, वहीं निफ्टी 101 अंक टूटकर 24,534 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.आखिर बाजार में इस अचानक आई गिरावट के पीछे कौन से 4 बड़े कारण हैं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.16% बढ़कर 83.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) समुद्री रास्ते को लेकर जारी तनाव और ईरान की पाबंदियों के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने का डर है.

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से खरीदता है. तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल (Import Bill) बढ़ता है, जिससे महंगाई और व्यापार घाटा बढ़ने की आशंका रहती है.

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को भारतीय बाजार से करीब 17.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जब विदेशी निवेशक बाजार से अपना पैसा निकालते हैं, तो इससे घरेलू निवेशकों का भरोसा डगमगाता है और बाजार पर नीचे की तरफ दबाव बनता है.

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेत
केवल भारत ही नहीं, बल्कि एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी नरमी देखने को मिली. जापान का निकेई (Nikkei 225) और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) दोनों ही नुकसान में कारोबार कर रहे थे. अमेर‍िका के वॉल स्ट्रीट (Wall Street) में भी रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली (Profit-booking) देखी गई, क्योंकि जियोपॉलीटिकल तनाव के कारण निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं.

फाइनेंस और बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट
बाजार को नीचे खींचने में फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों का बड़ा हाथ रहा:

विज्ञापन
  • बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance): लगभग 3.9% टूटा.
  • बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv): 3.3% की गिरावट दर्ज की गई.
  • बैंक निफ्टी: निफ्टी बैंक में भी 0.2% की गिरावट आई, जिससे पूरा फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.6% तक नीचे चला गया.

राहत की बात: फिर भी पूरे हफ्ते फायदे में रहा बाजार!
भले ही शुक्रवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पूरे हफ्ते का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक रहा है. इस हफ्ते अब तक निफ्टी में लगभग 1% और सेंसेक्स में 0.8% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर आने वाले दिनों में बाजार की चाल निर्भर करेगी. अगर आप शेयर बाजार में निवेशक हैं, तो फिलहाल उथल-पुथल वाले इस दौर में सोच-समझकर और लंबी अवधि के नजरिए से ही निवेश करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ