Gas Cylinder Booking New Rate: गैस स‍िलेंडर बुक‍िंग की नई कीमतें जारी हुईं, स‍िलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट

अगर आप अपने घर या बिजनेस के लिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एलपीजी सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं.

lpg price today
1 / 5

रसोई गैस का बजट हर घर के महीने के खर्च को प्रभावित करता है. ऐसे में सिलेंडर बुक कराने से पहले आपको अपने शहर में चल रहे 14.2 किलोग्राम (घरेलू) और 19 किलोग्राम (कमर्शियल) सिलेंडर के ताजा रेट जरूर जान लेने चाहिए.  आइए, देखते हैं कि आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर किस रेट पर मिल रहा है.

विज्ञापन

मेट्रो शहरों में रसोई गैस की कीमतें

मेट्रो शहरों में रसोई गैस की कीमतें2 / 5

देश के चार प्रमुख महानगरों में घरेलू (14.2 kg) और कमर्शियल (19 kg) गैस सिलेंडर के दाम कुछ इस प्रकार हैं: नई दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹942.00 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,738.00 मुंबई: घरेलू सिलेंडर ₹941.50 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,691.50 कोलकाता: घरेलू सिलेंडर ₹968.00 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,872.50 चेन्नई: घरेलू सिलेंडर ₹957.50 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,906.00

विज्ञापन

अन्य प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट

अन्य प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट3 / 5

देश के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च के कारण सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है: नोएडा: 939.50 | 2,738.00, गुड़गांव: 950.50 | 2,755.00, जयपुर: 945.50 | 2,765.50, लखनऊ: 979.50 | 2,860.50, पटना: 1,031.50 | 3,018.00, हैदराबाद: 994.00 | 2,985.00, बैंगलोर: 944.50 | 2,821.00, भुवनेश्वर: 968.00 | 2,908.00, चंडीगढ़: 951.50 | 2,760.00, तिरुवनंतपुरम: 951.00 | 2,774.00,

वॉट्सएप नंबर पर बुक कर सकते हैं स‍िलेंडर

वॉट्सएप नंबर पर बुक कर सकते हैं स‍िलेंडर4 / 5

इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) के उपभोक्ता अपनी संबंधित कंपनी के ऑफिशियल ऐप, वॉट्सएप नंबर या मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए घर बैठे नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन

नई कीमतें हुईं लागू

नई कीमतें हुईं लागू 5 / 5

सिलेंडर की बुकिंग करने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें ताकि आपको सही दाम की जानकारी रहे. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए भी नई दरें लागू हो चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन