क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके UPI भुगतान की सुविधा के लिए Axis Bank ने Kiwi App के साथ हाथ मिलाया
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

UPI payments by credit card: UPI ऐप पर क्रेडिट लॉन्च करने के लिए Axis Bank ने क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म कीवी के साथ हाथ मिलाया है। Kiwi ऐप का उद्देश्य RuPay क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करना है। ऋणदाता क्रेडिट कार्ड बाजार में एक डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल तैयार करने का लक्ष्य बना रहा है, जिसमें ग्राहक या तो सीधे बैंक खाते का उपयोग कर सकते हैं या सुरक्षित तरीके से फोन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का भुगतान कर सकते हैं।
इसके अलावा किवी क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को तुरंत एक डिजिटल RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता UPI और Rupay कार्ड को ऐप में लिंक कर पाएंगे, जिससे उन्हें UPI ऑफ़र और कैशबैक पर क्रेडिट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कीवी क्रेडिट कार्ड यूपीआई एप्लिकेशन ग्राहकों को कार्ड की सीमा निर्धारित करने, कार्ड को ब्लॉक करने और बहुत कुछ करने के लिए काम आएगा। फिलहाल यह ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कीवी पहला यूपीआई+ क्रेडिट कार्ड है। यह जीवन भर के लिए मुफ़्त है और तुरंत जारी किया जाता है। आपको इसपर कैशबैक भी मिलता है।
Gokiwi.in पर जाएं, अंत तक स्क्रॉल करें, अपना पहला नाम, अंतिम नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक बार विवरण भर जाने के बाद, आपको एक संदेश प्राप्त होगा कि आप लेन-देन पर फ्लैट 2% कैशबैक के पात्र उपयोगकर्ताओं की प्रतीक्षा सूची में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: