News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Adani News: भारत के हवाई अड्डों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब एयरपोर्ट का इंतजार आसान और आरामदायक होने वाला है। अब तक एयरपोर्ट का डाउनटाइम, यानी उड़ान से पहले का समय थका देने वाला, भीड़-भाड़ भरा और कभी-कभी तनावपूर्ण हुआ करता था। लेकिन अब अडाणी वन और ICICI बैंक की साझेदारी से यात्रियों को एक प्रीमियम, स्मार्ट और पूरी तरह से डिजिटल लाउंज एक्सेस अनुभव मिल सकेगा। यह पहल न सिर्फ आरामदायक है बल्कि पूरी तरह से तकनीकों पर भी आधारित है, जो लाउंज में एंट्री को सहज और पर्सनल बना देती है।
इस सुविधा के बाद अब से यात्रियों को न प्रायॉरिटी पास की जरूरत होगी, न ही किसी तीसरे पक्ष के ऐप्स की अवेलेबिलिटी चाहिए होगी। लाउंज में एंट्री के लिए आपको सिर्फ अपना ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और अडाणी वन ऐप की जरूरत होगी। यह सुविधा यात्रियों को वही देती है जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है यानी कि शांति, सुविधा और कंट्रोल।
ये भी पढ़ें: गौतम अडाणी की प्राइम एयरो के साथ डील, ITPL की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना मकसद
अब लाउंज में प्रवेश करने के लिए न तो आपको कतार में खड़े होना पड़ेगा और न ही किसी कूपन या कागज की जरूरत पड़ेगी। ये हैं एंट्री स्टेप्स:-
ICICI बैंक और अडाणी वन की साझेदारी केवल एक बार की सुविधा नहीं है बल्कि एक लॉयल्टी-फर्स्ट सिस्टम का निर्माण है। इससे मिलने वाले फायदे:
अब एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का जमाना बदल चुका है। इसलिए, आपको कोई कागजी पास और फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ मोबाइल ऐप और कार्ड से सबकुछ हो जाएगा। भविष्य में आपको रीयल-टाइम अपडेट, प्री-सीट बुकिंग और हर सुविधा बस 1-2 टैप से मिल जाएगी। यह सुविधा आने वाले समय में भारत के हर हवाई यात्री के लिए एक नया मानक भी स्थापित करेगी।
ये भी पढ़ें- देश के इस परिवार के पास हैं 28,000,000,000,000 लाख करोड़, अडाणी को भी छोड़ा पीछे!
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।