Gautam Adani एविएशन सेक्टर में बॉम्बार्डियर से करेंगे पार्टनरशिप, CEO से मीटिंग में हुई चर्चा

Gautam Adani Aviation Business Expantion Planning: अडानी ग्रुप अब एविएशन बिजनेस का विस्तार करने को तैयार हैं। इसके लिए गौतम अडानी ने बॉम्बार्डियर CEO एरिक मार्टेल के साथ एविएशन सेक्टर में पार्टनरशिप पर चर्चा की है।

Gautam Adani Met Bombardier CEO Éric Martel

Gautam Adani With Bombardier CEO Éric Martel

विज्ञापन

Gautam Adani Met Bombardier CEO Éric Martel: अडानी ग्रुप अब एविएशन सेक्टर में बिजनेस का विस्तार करने को तैयार हैं। इसके लिए गौतम अडानी ने बॉम्बार्डियर CEO एरिक मार्टेल के साथ एविएशन सेक्टर में पार्टनरशिप पर चर्चा की है। अडानी ग्रुप इस समय देश में 7 हवाई अड्डों का संचालन करता है, जबकि बॉम्बार्डियर कनाडा का बिजनेस जेट प्रोड्यूसर है। गौतम अडानी ने अपने X हैंडल पर मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी की भारत के एविएशन सेक्टर को सशक्त बनाना है। एविएशन सर्विसेज, MRO और डेफेंस सेक्टर में पार्टनरशिप पर बॉम्बार्डियर के CEO एरिक मार्टेल के साथ शानदार चर्चा हुई। दोनों ग्रुप साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए तालमेल बनाने अपनी क्षमताओं और साधनों का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

AAHL कंपनी के दायरे में जल्द आएगा 8वां एयरपोर्ट

बता दें कि यह बैठक मंगलवार को हुई थी और इस बैठक का मकसद अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की क्षमता और साधनों का इस्तेमाल करके भारतीय एयरपोर्ट्स का कायापलट करना है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) 2019 में स्थापित की गई थी। यह अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100% सब्सिडियरी कंपनी है। AAHL एयरपोर्ट पर पैसेंजरों के अनुभवों को और बेहतर बनाने के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने की योजना बना रहा है। AAHL इस समय मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की देखरेख करता है और विकास योजनाए बनाता है। दिसंबर 2024 में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) भी AAHL के पोर्टफोलियो में शामिल होने जा रहा है। इसेसे AAHL के पास 8 हवाई अड्डे हो जाएंगे।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की भी सेक्टर को मजबूत करने की प्लानिंग

8वां एयरपोर्ट टेकओवर करते ही AAHL देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रूप में और मजबूत हो जाएगी। इस समय कंपनी देश के 25% यात्री फुटफॉल्स और 33% एयर कार्गो ट्रैफिक को संभालती है। इंडियन एयरफोर्स 5 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले रनवे पर फाइटर जेट की ट्रायल लैंडिंग करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार की योजना भी इस सेक्टर को और मजबूत बनाने की है। पिछले महीने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की थी कि घरेलू MRO बाजार अगले 7 साल में दोगुना होगा और यह 4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। इसलिए विमानों के कलपुर्जो और अन्य हिस्सों पर एक समान 5 फीसदी GST लगाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ