Aadhaar Card New Rules: फोटोकॉपी पर रोक और QR वेरिफ‍िकेशन… आ रहे कई सख्‍त नियम, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

Aadhaar Card Rule Changes: आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल आधार कार्ड यूजर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार आधार कार्ड न‍ियमों में सख्‍त बदलाव करने जा रही है. क्योंकि पिछले दिनों लगातार आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को लेकर शिकायतें सरकार के पास आती रही हैं.

Aadhaar card new rule

आधार कार्ड से हो रही धोखाधड़ी को न‍ियंत्र‍ित करने के ल‍िए सरकार सख्‍त कदम उठा रही है.

विज्ञापन

Aadhaar Card New Rules 2025: भारत में रहने वाले हर व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्‍तावेजों में से एक है. लेक‍िन प‍िछले कुछ समय में इसमें मौजूद डेटा का गलत इस्‍तेमाल होते भी देखा गया है. ल‍िहाजा सरकार जल्द ही आधार कार्ड को लेकर नया नियम लागू करने जा रही है. नए न‍ियमों के अनुसार अब होटलों, इवेंट आयोजकों या कहीं भी अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. बल्‍क‍ि नए न‍ियम लागू होने के बाद उन्हें नई डिजिटल वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल करना होगा. इससे डेटा लीक का खतरा कम होगा. UIDAI ने इस नए नियम को मंजूरी दे दी है. जल्‍द ही इसे लेकर नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी कर द‍िया जाएगा.

यह भी पढ़ें : World Most Richest Country: 2025 के सबसे अमीर देश अमेर‍िका, चीन, जापान… List में भारत क‍िस नंबर पर?

विज्ञापन

न‍ियमों का उल्‍लंघन

ज्‍यादातर जगहों पर वेर‍िफ‍िकेशन के ल‍िए आधार कार्ड की फोटोकॉपी या प्र‍िंटआउट मांगा जाता है. लेक‍िन नए बदलाव (Aadhaar Card Rule Changes 2025) लागू होने के बाद आपको अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर चलने की आवश्‍यकता नहीं होगी. और अगर कोई आपसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगता है तो यह आधार एक्ट के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. यानी अब कोई भी संस्था अगर ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना चाहती है, तो उसे UIDAI में रज‍िस्‍ट्रेशन कराना होगा और डिजिटल तरीकों से ही वेर‍िफ‍िकेशन करना होगा.

कैसे होगा वेर‍िफ‍िकेशन
नए न‍ियमों के अनुसार जो ऑर्गेनाइजेशन आधार से जुड़े वेरिफिकेशन करना चाहती हैं, जैसे क‍ि होटल और इवेंट आयोजक आद‍ि तो उन्‍हें इस सिस्टम में रजिस्टर करना होगा. उन्हें इसके ल‍िए नई वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा, जहां QR कोड स्कैन करके वेर‍िफाई करना होगा. इसके अलावा, आधार के नए मोबाइल ऐप से वेरिफिकेशन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं.

आ रहा UIDAI का नया ऐप
इस पूरे बदलाव को लागू करने के ल‍िए UIDAI की तरफ से एक नया ऐप भी लाया जा रहा है. फ‍िलहाल ये ऐप अभी बीटा-टेस्ट फेज में है और जल्‍द ही इसे जारी कर द‍िया जाएगा. इससे ऐप-टू-ऐप वेरिफिकेशन की सुविधा म‍िलेगी. ऐप के आने के बाद हर बार सेंट्रल सर्वर से लाइव कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी आप बिना नेटवर्क के भी आसानी से आधार चेक कर सकते हैं या करा सकते हैं. ये ऐप यूजर्स के ल‍िए भी बेहद फायदेमंद है. इससे यूजर अपना पता अपडेट कर सकेंगे और परिवार के उन मेम्‍बर्स को भी जोड़ सकेंगे, ज‍िनके पास मोबाइल नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ