---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगने वाली है लॉटरी, DA में बढ़ोतरी का इस दिन होगा ऐलान!

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचरियों और पेंशनर्स को एकबार फिर डीए में बढ़ोतरी की बड़ी सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक जुलाई से केंद्रीय […]

---विज्ञापन---

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचरियों और पेंशनर्स को एकबार फिर डीए में बढ़ोतरी की बड़ी सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर डीए में 6 फीसदी का इजाफा होता है तो आपकी सैलरी में करीब 41000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है अगले महीने यानी अगस्त के पहले हफ्ते में इसका ऐलान हो जाएगा। तीन अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में DA Hike का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) मिलती है।

---विज्ञापन---

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है अगर जुलाई में सरकार 6 डीए बढ़ाती है तो यह बढ़कर 40 फीसदी हो सकता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 12,960 रुपये से लेकर 40,968 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नही की गई है यह अनुमान AICPI Index 2022 से लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आधार पर जुलाई में डीए में 6 फीसदी का इजाफा कर सकती है। AICP Index के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में यह आंकड़ा 125.1 पर था वहीं, फरवरी में यह 125 पर था। जबकि मार्च में यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल में AICPI इंडेक्स 127.7 अंक पर आ गया है। जबकि मई महीने में AICPI 129 प्वाइंट पर पहुंच गया है और इसके साथ ही यह भी लगभग तय हो गया है कि कर्मचारियों के DA में इस बार करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, AICPI के जून के आंकड़े आना अभी बाकी है। लेकिन इसमें गिरावट की उम्मीद कम ही है।

---विज्ञापन---

सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

अगर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर देखें तो 40 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 12960 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 1080 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 86400 रुपए महंगाई भत्ता का भुगतान होगा। वहीं, अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 40968 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 3414 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 56900 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 273120 रुपए महंगाई भत्ता का भुगतान होगा।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 7,200 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7200-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 1080 X12= 12,960 रुपये

---विज्ञापन---

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 22,760 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 3,414 X12= 40,968 रुपये

First published on: Aug 19, 2021 01:14 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola