---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

7th Pay Commission : कैसे तय होता है महंगाई भत्ता ? 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

7th Pay Commission : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में इन लोगों को केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकारी सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक नवरात्रि या फिर दिवाली से पहले […]

---खबर नीचे जारी है---

7th Pay Commission : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में इन लोगों को केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकारी सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक नवरात्रि या फिर दिवाली से पहले केंद्र सरकार इन लोगों के डीए और डीआर में हाइक का बड़ा ऐलान कर सकती है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसबार इनके डीए और डीआर में तीन या फिर चार फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इन लोगों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 45 या फिर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन करती है। पहला एक जनवरी से तो दूसरा एक जुलाई से प्रभावी होता है। इससे पहले सरकार ने होली से पहले 24 मार्च को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी जो एक जनवरी 2023 से प्र‍भावी है।

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

---खबर नीचे जारी है---

केंद्र सरकार पिछले दो बार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार-चार फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। ऐसे में महंगाई के आंकड़े को देखते हुए कर्मचारी इस बार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल कर्मचारियों को सरकार के ऐलान का इंतजार है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी करती है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के मूल वेतन के ऊपर दिया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- चार दिन बाद कागज का टुकड़ा बन जाएगा 2000 का नोट, 30 सितंबर को खत्म हो रही RBI की डेडलाइन

केंद्र सरकार 7th Pay Commission के आधार पर साल में दो बार यानी हर 6 महीने के अंतराल पर महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है और AICPI आंकड़ों के आधार पर इसमें बढ़ोतरी करती है। इसका मकसद महंगाई में बढ़ोतरी के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के जीवन-यापन में कोई परेशानी न हो। महंगाई भत्ते में पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई महीन से लागू होता है।

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को त्योहारी सीजन में बढ़ा फायदा होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में देश में करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स है।

यह भी पढ़ें-   तत्काल ट्रेन टिकट ऐसे करें बुक, झट से मिलेगा रिजर्वेशन

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िएबिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 26, 2023 01:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola