---विज्ञापन---

FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावे करने पर Lotte समेत 3 दिग्गज कंपनियों को नोटिस

FSSAI notice Three big Companies: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेज्ड फूड पर गलत लेबलिंग और भ्रामक दावे करने पर 3 दिग्गज कंपनियों पर सख्त रुख अपनाया है. Lotte India, Kubera Foods और Ferns N Petals को नियमों के उल्लंघन के आरोप में शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या हो सकती है कार्रवाई.

---विज्ञापन---

FSSAI notice Three big Companies: खाने-पीने की चीजों में भ्रामक दावों और गलत लेबलिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने देश की तीन बड़ी कंपनियों— Lotte India Corporation Pvt. Ltd., Kubera Foods और Ferns N Petals Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर पैकेज्ड फूड पर गलत और गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है.

किस कंपनी पर क्या हैं आरोप?

  • Lotte India: कंपनी पर “100% Vegetarian” जैसे भ्रामक दावे करने, गलत लेबल लगाने और पोषण (Nutritional) संबंधी पूरी जानकारी न देने का आरोप है. इसके अलावा कंपनी ने नियमों के मुताबिक जरूरी डिस्क्लेमर भी नहीं दिए थे.
  • Kubera Foods: इसके ‘Soft and Fresh Cream Bun Pineapple’ पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे बड़े-बड़े दावे किए गए थे. हालांकि, जांच में पाया गया कि इस उत्पाद में प्रिज़र्वेटिव, सिंथेटिक कलर और फ्लेवर मौजूद हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहकों को धोखा देने जैसा है.
  • Ferns N Petals: कंपनी के ‘Roasted Almond Chocolate’ में हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इसकी अनिवार्य घोषणा पैकेट पर नहीं की गई. साथ ही RDA (रोजाना जरूरी पोषण) और बादाम की सटीक मात्रा जैसी अहम जानकारियां भी गायब थीं.

7 दिनों में मांगा जवाब

FSSAI ने तीनों कंपनियों को इस लापरवाही पर 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का कड़ा निर्देश दिया है. प्राधिकरण का साफ कहना है कि यदि तय सीमा में कंपनियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ FSS Act, 2006 के सख्त प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2026 11:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola