US-ईरान में बमबारी से क्रूड ऑयल की कीमत में 7% का उछाल, जानें भारत में आज पेट्रोल-डीजल का भाव?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक कच्चे तेल के बाजार पर दिखने लगा है. शांति समझौता खत्म होने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में 7% से ज्यादा की तेजी आई है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है.

US-IRAN.jpg

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर शुरू हुई बमबारी और मिसाइल हमलों का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले के बाद ईरान के साथ शांति समझौता रद्द कर किसी भी तरह से बातचीत करने से इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक ही दिन में 7 प्रतिशत से अधिक की तेज उछाल दर्ज की गई.

विज्ञापन

हालांकि, राहत की बात ये रही कि वैश्विक बाजार में आई इस तेजी के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 के लिए भी पेट्रोल और डीजल के पुराने दाम ही जारी रखे हैं. देश में 25 मई 2026 के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले मई महीने में महज 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल महंगे किए गए थे.

विज्ञापन

भारत में आज क्या है प्रेट्रोल-डीजल का भाव?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ