Share Market Today: बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 550 अंक तो निफ्टी 24050 के पार; जानिए कैसे आया उछाल?

निफ्टी-50 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आज इंडेक्स का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 37:13 रहा. इसका मतलब है कि 50 में से 37 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि केवल 13 शेयर दबाव में रहे.

stock market holiday 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के साथ शांति समझौता खत्म करने के ऐलान के बाद बीते बुधवार भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. हालांकि उम्मीद से परे अगली सुबह, यानी गुरुवार को भारतीय शेयर मार्केट ने जोरदार वापसी की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक चढ़ गया और निफ्टी 24,050 के स्तर के ऊपर पहुंच गया.

विज्ञापन

हालांकि, ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद अभी भी निवेशक शेयर बाजार को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं. सुबह करीब 10:08 बजे बीएसई सेंसेक्स 604.20 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,107.80 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, NSE निफ्टी 183.75 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 24,065.80 के स्तर पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट संकट के बीच बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली.

विज्ञापन

बाजार का रुख सकारात्मक

इस दौरान 2,654 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 680 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 510.62 अंक चढ़कर 77,014.22 और निफ्टी 155 अंक की मजबूती के साथ 24,037.05 पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार में भी बाजार का रुख सकारात्मक रहा, जहां 2,246 शेयर बढ़त में, 617 गिरावट में और 151 शेयर स्थिर रहे.

विज्ञापन

क्यों आया बाजार में उछाल?


अमेरिकी सेना ने बीते दिन कहा कि वह ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू कर रही है. इन हमलों का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को बरकरार रखना है. अमेरिकी सेना की यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने युद्ध को रोकने के लिए किए गए सीजफायर समझौते को ‘पूरी तरह समाप्त’ घोषित कर दिया था. ट्रंप के बयान के बाद बाजार में गिरावट देखी गई, लेकिन अमेरिकी सेना के बयान ने फिर से बाजार में उछाल ला दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ